बीजपुर (सोनभद्र)। अजीत प्रताप सिंह।
जनपद सोनभद्र में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने तथा न्यायालय से निर्गत वारंटों की तामीली हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बीजपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के कुशल पर्यवेक्षण में बीजपुर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो वारंटी अभियुक्तों को उनके घरों से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।
थानाध्यक्ष बीजपुर राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने बुधवार की सुबह अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर दोनों वारंटियों को हिरासत में लिया नगीना (उम्र 56 वर्ष) पुत्र वंशी गुप्ता, निवासी ग्राम महरीकला, थाना बीजपुर। इसके विरुद्ध मुकदमा नंबर 2580/08, धारा 5/26 इंडियन फॉरेस्ट एक्ट (F. Act) के तहत न्यायालय से गैर-जमानती वारंट निर्गत था। पुलिस टीम ने सुबह लगभग 07:42 बजे उसके घर पर दबिश देकर वारंट का कारण बताते हुए गिरफ्तार किया। राजेश (उम्र 48 वर्ष) पुत्र नथुनी प्रसाद, निवासी ग्राम पिण्डारी, थाना बीजपुर। इसके विरुद्ध मुकदमा नंबर 1060/19, धारा वज़न एवं माप अधिनियम (W.M. Act) से संबंधित वारंट जारी हुआ था। पुलिस ने सुबह लगभग 08:38 बजे उसे उसके आवास से हिरासत में लिया। गिरफ्तारी के उपरांत दोनों अभियुक्तों का चिकित्सीय परीक्षण कराते हुए आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
सोनभद्र बीजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लंबे समय से फरार दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय
Related Posts
Add A Comment

