(गाजीपुर), 16 जून 2026। दीनदयाल अंत्योदय योजना–राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को विभिन्न जनकल्याणकारी एवं लाभकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से मंगलवार को विकासखंड मुहम्मदाबाद परिसर में एक भव्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी गाजीपुर अनुपम शुक्ला ने की।
कार्यशाला में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं एवं सदस्यों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही उन्हें स्वरोजगार, महिला सशक्तिकरण, वित्तीय समावेशन, बैंकिंग सुविधाओं, आजीविका संवर्धन तथा आत्मनिर्भरता से संबंधित योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
अपने संबोधन में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ पारदर्शिता एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जाए, ताकि सरकार की मंशा के अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंच सके। उन्होंने महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए समूह आधारित गतिविधियों को और मजबूत करने पर बल दिया।
कार्यक्रम में विकासखंड परिसर के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। साथ ही ब्लॉक प्रमुख अवधेश राय, भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान मंडल अध्यक्ष आलोक शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्यारे मोहन सिंह यादव, राजापुर के वरिष्ठ भाजपा नेता गुड्डू राय सहित भाजपा मंडल की पूरी टीम ने सहभागिता की।
स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने पर जोर, मुहम्मदाबाद में आयोजित हुई लाभकारी योजनाओं की कार्यशाला
Related Posts
Add A Comment

