हल्दी, बलिया। थाना हल्दी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चल रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी बैरिया आलोक गुप्ता तथा थानाध्यक्ष हल्दी राजू कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की।
पुलिस के अनुसार, शनिवार को उपनिरीक्षक ऋषिकेश गुप्ता अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त, संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग तथा वांछित अभियुक्तों की तलाश में थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना हल्दी में दर्ज मु0अ0सं0 132/2026 से संबंधित वांछित आरोपी रमेश सिंह (46 वर्ष) पुत्र बृजबिहारी सिंह, निवासी बेलहरी, थाना हल्दी, जनपद बलिया को बेलहरी मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1), 352 एवं 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ऋषिकेश गुप्ता तथा कांस्टेबल विकेश यादव शामिल रहे।
हल्दी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment

