हापुड़ (मनीष कुमार) गांव उपेड़ा में आयोजित भव्य स्वागत समारोह में पहुंचे प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप का ग्रामीणों और कश्यप समाज के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मंत्री ने केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि डबल इंजन सरकार के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है। अपराधियों पर सख्त कार्रवाई हुई है और युवाओं को पारदर्शी तरीके से रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि योगी सरकार के नौ वर्षों के कार्यकाल में प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ नरेंद्र कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ी है और देश दुनिया में नई पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के बढ़ते जनाधार से विपक्षी दल परेशान हैं और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा फिर सरकार बनाएगी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंत्री ने लोगों से नियमित योग अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज ही सशक्त राष्ट्र की नींव है। कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों ने भी सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की सराहना की गांव उपेड़ा में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और समाज के लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर राहुल कश्यप, दयाचंद कश्यप, अमरपाल प्रधान,सुरेंद्र कश्यप, रोहतास कश्यप, राजेंद्र त्यागी, प्रिंस त्यागी, नरेंद्र कश्यप, कुमार पाल मास्टर आदि लोग मौजूद रहे।
हापुड़ पहुंचे राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप का ग्रामीणों और कश्यप समाज के लोगों ने जोरदार स्वागत
Related Posts
Add A Comment

