मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, मुहम्मदाबाद देहात मंडल द्वारा रविवार, 21 जून 2026 को मां शारदा पूर्व माध्यमिक विद्यालय, सिलाईच में प्रातः 6:00 बजे से भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।।
इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक योगाभ्यास करेंगे तथा स्वस्थ, सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें नियमित योग अपनाने के लिए प्रेरित करना है।।
भारतीय जनता पार्टी, मुहम्मदाबाद देहात मंडल ने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं तथा योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दें।।
“योग स्वस्थ जीवन का आधार है। आइए, योग को अपनाएं और निरोग भारत के संकल्प को साकार करें।”
निवेदक :
भारतीय जनता पार्टी, मुहम्मदाबाद देहात मंडल
जनपद गाजीपुर (उ.प्र.)

