हापुड़ (मनीष कुमार) नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अंबेडकर तिराहे के पास उस समय हड़कंप मच गया जब एक सार्वजनिक शौचालय के पास लटके बिजली के नंगे तार की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया अंबेडकर तिराहे के पास बने शौचालय के समीप बिजली का तार खतरनाक तरीके से लटका हुआ था। अज्ञात युवक जैसे ही वहां से गुजरा, वह अनजाने में इस लटके हुए तार के संपर्क में आ गया। बिजली का करंट इतना जोरदार था कि युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। आनन-फानन में घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और युवक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
अंबेडकर तिराहे पर लटके बिजली के तार की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत
Related Posts
Add A Comment

