गाजीपुर। अखंड भारत मिशन ने संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए शिक्षाविद, अधिवक्ता, वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी प्रमोद कुमार सिन्हा को गाजीपुर जनपद का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक अश्वनी शर्मा ने 15 जुलाई 2026 को आधिकारिक नियुक्ति पत्र जारी कर उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा। उनकी नियुक्ति की संस्तुति प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्वांचल प्रभारी वेदप्रकाश श्रीवास्तव द्वारा की गई।
जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, प्रमोद कुमार सिन्हा की संगठन के प्रति निष्ठा, सक्रियता, समर्पण तथा मिशन के उद्देश्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी प्रदान की गई है। उनका कार्यकाल 15 जुलाई 2026 से 15 जुलाई 2027 तक रहेगा। संगठन की आवश्यकता एवं नियमों के अनुसार इस कार्यकाल में आवश्यक परिवर्तन किया जा सकेगा।
मिशन ने स्पष्ट किया है कि जिला अध्यक्ष के रूप में प्रमोद कुमार सिन्हा संगठन के संविधान एवं नीतियों के अनुरूप कार्य करते हुए संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करेंगे। उनसे अपेक्षा की गई है कि वे ईमानदारी, अनुशासन एवं पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन की एकता, विस्तार तथा राष्ट्रहित के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
नियुक्ति पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि यह पद पूर्णतः मानद (ऑनरेरी) है और इसे किसी भी प्रकार की वेतनभोगी नियुक्ति या रोजगार नहीं माना जाएगा। पदाधिकारी के लिए संगठन की आचार संहिता एवं संविधान का पालन अनिवार्य होगा।
अखंड भारत मिशन के राष्ट्रीय नेतृत्व ने प्रमोद कुमार सिन्हा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में गाजीपुर इकाई और अधिक सशक्त होगी तथा सामाजिक जागरूकता, जनसेवा एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े अभियानों को नई गति मिलेगी।
अखंड भारत मिशन गाजीपुर को मिला नया जिला अध्यक्ष, प्रमोद कुमार सिन्हा को मिली बड़ी जिम्मेदारी
Related Posts
Add A Comment

