बलिया। कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म एवं अन्य धाराओं में वांछित एक अभियुक्त को अरुणाचल प्रदेश से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली थाना में बीएनएस की धारा 69, 351(3) एवं 352 के तहत मुकदमा दर्ज था।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा एवं क्षेत्राधिकारी नगर सतीश कुमार शर्मा के पर्यवेक्षण में कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, 18 फरवरी 2026 को पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली थाना में मुकदमा संख्या 139/2026 दर्ज किया गया था। मामले में वांछित अभियुक्त मुकेश कुमार गुप्ता (26) पुत्र स्वर्गीय रघुनाथ गुप्ता, निवासी डेहरी, थाना रसड़ा, जनपद बलिया, की लगातार तलाश की जा रही थी।
इसी क्रम में उपनिरीक्षक समरेन्द्र कुमार मिश्रा व उनकी टीम ने अभियुक्त को अरुणाचल प्रदेश के जिला पापुमपारे स्थित आईटीबीपी आरटीसी सेंटर, कीमीन से गिरफ्तार किया। स्थानीय न्यायालय से 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड प्राप्त करने के बाद पुलिस अभियुक्त को बलिया लेकर आई। यहां आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक समरेन्द्र कुमार मिश्रा एवं हेड कांस्टेबल संजय कुमार यादव शामिल रहे।
अरुणाचल प्रदेश से दुष्कर्म के आरोपी को बलिया पुलिस ने किया गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment

