बांसडीह, बलिया। थाना बांसडीह रोड पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बांसडीह रोड पुलिस की टीम बुधवार को क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान चौकी पुरास के पास पुलिस ने मनीष मिश्रा (20 वर्ष) पुत्र राजेश मिश्रा निवासी सोनवानी थाना हल्दी जनपद बलिया को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर एवं एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना बांसडीह रोड में मु0अ0सं0 99/26 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सत्येन्द्र चौधरी, हेड कांस्टेबल संदीप गुप्ता एवं कांस्टेबल विभूती यादव शामिल रहे।
Previous Article17,85,000 (सत्रह लाख पचासी हजार रुपये मात्र बरामद कर मोबाईल स्वामियों को सुपुर्द किया गया।
Next Article दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट मामले में अभियुक्त गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment

