Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

आर्थिक एवं सामाजिक जनगणना को लेकर विकास खण्ड कार्यालय में समीक्षा बैठक कर्मचारियों ने भरी ऑनलाइन स्वगणना

Thursday, 7 May 2026, 20:41 IST

सरल केयर फाउंडेशन ने चलाया ‘स्कूल चलो अभियान’, दो सौ पचास बच्चों व अभिभावकों को किया जागरूक

Thursday, 7 May 2026, 20:39 IST

मोहनलालगंज बस स्टॉप पर फिर शुरू हुई नगर बस सेवा, यात्रियों में खुशी

Thursday, 7 May 2026, 20:38 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » आर्थिक एवं सामाजिक जनगणना को लेकर विकास खण्ड कार्यालय में समीक्षा बैठक कर्मचारियों ने भरी ऑनलाइन स्वगणना
lucknow

आर्थिक एवं सामाजिक जनगणना को लेकर विकास खण्ड कार्यालय में समीक्षा बैठक कर्मचारियों ने भरी ऑनलाइन स्वगणना

adminBy adminThursday, 7 May 2026, 20:41 ISTNo Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

लखनऊ मोहनलालगंज विकासखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में गुरुवार को आर्थिक एवं सामाजिक जनगणना की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी आशुतोष कुमार श्रीवास्तव ने की। जिलाधिकारी लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में आयोजित इस बैठक में पंचायत सचिवों, ग्राम रोजगार सेवकों एवं ब्लॉक स्तरीय कर्मचारियों को जनगणना कार्य पूरी पारदर्शिता, गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए गए।बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ आशुतोष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आर्थिक एवं सामाजिक जनगणना सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की आधारशिला होती है। जनगणना से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर ही ग्रामीण विकास, आवास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य कल्याणकारी योजनाओं की रूपरेखा तैयार की जाती है। ऐसे में डेटा संग्रहण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या त्रुटि स्वीकार नहीं की जाएगी।उन्होंने सभी कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि जनगणना अभियान की शुरुआत स्वयं से करें और सबसे पहले अपने परिवार की “ऑनलाइन स्वगणना” प्रक्रिया पूर्ण करें। इससे कर्मचारियों को तकनीकी प्रक्रिया की बेहतर जानकारी होगी और आमजन को भी इस अभियान के प्रति जागरूक किया जा सकेगा। बीडीओ ने कहा कि कर्मचारी यदि स्वयं इस प्रक्रिया को समझेंगे तो ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को भी आसानी से जागरूक और सहयोग के लिए प्रेरित कर सकेंगे।बैठक में जनगणना से जुड़े तकनीकी पहलुओं, ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया, मोबाइल एप एवं पोर्टल के उपयोग, डेटा अपलोडिंग और फील्ड स्तर पर आने वाली संभावित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कर्मचारियों को बताया गया कि घर-घर जाकर सही और तथ्यात्मक जानकारी एकत्र करना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी होगी।इस दौरान एडीओ पंचायत अशोक यादव और एपीओ उदय राज शर्मा ने कर्मचारियों को फील्ड में कार्य करते समय बरती जाने वाली सावधानियों, आमजन से संवाद स्थापित करने के तरीके तथा तकनीकी समस्याओं के समाधान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। अधिकारियों ने कर्मचारियों से समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने और शासन के दिशा-निर्देशों का पूरी निष्ठा से पालन करने की अपील की।बैठक में पंचायत सचिव शुभम मिश्रा, शशांक शुक्ला, अभिषेक सिंह, संदीप यादव सहित बड़ी संख्या में ब्लॉक स्तरीय कर्मचारी एवं ग्राम रोजगार सेवक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में बीडीओ आशुतोष कुमार श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत अशोक यादव, एपीओ उदय राज शर्मा सहित सभी कर्मचारियों ने ऑनलाइन स्वगणना फॉर्म भरकर अभियान की औपचारिक शुरुआत की।

Views: 4
crime helth latest news Politics up Varanasi voice india news voice news india
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleसरल केयर फाउंडेशन ने चलाया ‘स्कूल चलो अभियान’, दो सौ पचास बच्चों व अभिभावकों को किया जागरूक

Related Posts

सरल केयर फाउंडेशन ने चलाया ‘स्कूल चलो अभियान’, दो सौ पचास बच्चों व अभिभावकों को किया जागरूक

Thursday, 7 May 2026, 20:39 IST

मोहनलालगंज बस स्टॉप पर फिर शुरू हुई नगर बस सेवा, यात्रियों में खुशी

Thursday, 7 May 2026, 20:38 IST

जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन पुलिस लाइन का निरीक्षण

Thursday, 7 May 2026, 20:36 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

Monday, 15 December 2025, 16:11 IST4 Mins Read

दिल्ली में ‘चेतन चौहान अनसंग हीरोज़ अवार्ड 2025’ से सम्मानित हुए वाराणसी के अमित पाण्डेय ‘किशन’

Saturday, 15 November 2025, 14:26 IST2 Mins Read

नेहरू सिद्धांत केंद्र ट्रस्ट ने ‘सत पॉल मित्तल नेशनल अवॉर्ड्स 2025’ की घोषणा की

Saturday, 15 November 2025, 13:40 IST3 Mins Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

आर्थिक एवं सामाजिक जनगणना को लेकर विकास खण्ड कार्यालय में समीक्षा बैठक कर्मचारियों ने भरी ऑनलाइन स्वगणना

Thursday, 7 May 2026, 20:41 IST

सरल केयर फाउंडेशन ने चलाया ‘स्कूल चलो अभियान’, दो सौ पचास बच्चों व अभिभावकों को किया जागरूक

Thursday, 7 May 2026, 20:39 IST

मोहनलालगंज बस स्टॉप पर फिर शुरू हुई नगर बस सेवा, यात्रियों में खुशी

Thursday, 7 May 2026, 20:38 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.