मरदह (गाजीपुर)। शिक्षा क्षेत्र मरदह के खंड शिक्षा अधिकारी (एबीएसए) दीनानाथ साहनी के पदोन्नति उपरांत डायट कुशीनगर में वरिष्ठ प्रवक्ता पद पर स्थानांतरण होने पर शुक्रवार को शिक्षा क्षेत्र कार्यालय में भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यमुक्त होने के बाद उन्हें शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने सम्मानपूर्वक विदाई दी।
दीनानाथ साहनी ने 23 अप्रैल 2025 को मरदह में खंड शिक्षा अधिकारी का कार्यभार ग्रहण किया था। लगभग 14 माह 18 दिन के कार्यकाल में उन्होंने अपनी कार्यकुशलता, ईमानदारी एवं पारदर्शी कार्यशैली से शिक्षा विभाग में अलग पहचान बनाई। उनके नेतृत्व में शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हुआ तथा शासन की योजनाओं और निर्देशों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया गया। इसके साथ ही उन्होंने आमजन के बीच भी अपनी स्वच्छ एवं सहज छवि कायम की।
विदाई समारोह में वक्ताओं ने श्री साहनी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ हमेशा सकारात्मक एवं सहयोगात्मक व्यवहार रखा। उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा।
इस अवसर पर उन्हें अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह, पुष्पगुच्छ, रामचरितमानस तथा अन्य उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सहशीकांत सिंह, पुष्पा देवी, अनिता वर्मवाल, हरिनाथ यादव, कर्णसागर चतुर्वेदी, जवाहर राजभर, सुरेंद्र कुमार, भगवान पटवा, अनिता यादव, मनोज यादव, विजय प्रताप, रामविलास कुशवाहा, पंकज गुप्ता, कविता गोंड़, रविन्द्र नाथ यादव, राधिका देवी, भोलानाथ यादव, हरिशंकर सिंह, अवनीश चतुर्वेदी, अरुण कुमार चौहान, विपिन सिंह, रामलक्षन यादव, जगदीश चतुर्वेदी, राजेश भारती, विभूति प्रसाद, धनंजय सिंह, विश्व प्रिया, विमल प्रकाश, वीरेन्द्र, शैलेश, अनील सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
उत्कृष्ट कार्यकाल के बाद एबीएसए दीनानाथ साहनी को भावभीनी विदाई, बने डायट कुशीनगर में वरिष्ठ प्रवक्ता
Related Posts
Add A Comment

