हापुड़ (मनीष कुमार) एंटी करप्शन की मेरठ टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घूसखोर लेखपाल को ₹13,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोचा लेखपाल एक पीड़ित से काम के बदले ₹16,000 की रिश्वत की मांग कर रहा था। पीड़ित ने इसकी शिकायत मेरठ की एंटी करप्शन टीम से की शिकायत का संज्ञान लेते हुए एंटी करप्शन की टीम ने आज जाल बिछाया। जैसे ही लेखपाल ने नगर पालिका परिसर में पीड़ित से ₹13,000 की नगद राशि हाथ में ली, वैसे ही पहले से घात लगाए बैठी एंटी करप्शन की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया लेखपाल की गिरफ्तारी के बाद नगर पालिका परिसर में हड़कंप मच गया। एंटी करप्शन की टीम आरोपी लेखपाल को हिरासत में लेकर नगर कोतवाली पहुंची है, जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Anti-Corruption Act) के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है इस कार्रवाई से इलाके के भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।
Previous Articleछात्राओं तक पहुंचा महीने के वो पांच दिन अभियान
Related Posts
Add A Comment

