ओबरा (ब्यूरो दृष्टि उजागर समाचार टाइम्स)। नगर वासियों को उत्तम स्वास्थ्य, मानसिक शांति और निरोगी जीवन की सौगात देने के उद्देश्य से स्थानीय क्षेत्र में वन सोल योग सेंटर का भव्य शुभारंभ किया गया। मातृ छाया गैस गोदाम रोड, वन विभाग गेट के समीप नवनिर्मित इस योग केंद्र का उद्घाटन मुख्य अतिथि ओबरा नगर पंचायत अध्यक्ष चांदनी देवी ने विधि-विधान से फीता काटकर किया। इस दौरान केंद्र पर मौजूद प्रबुद्ध नागरिकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ इस नई पहल का स्वागत किया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष चांदनी देवी ने वन सोल योग सेंटर की पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा आज की भागदौड़ भरी और तनावपूर्ण जीवनशैली में खुद को स्वस्थ रखना सबसे बड़ी चुनौती है। ऐसे समय में योग ही एक मात्र ऐसा साधन है जो इंसान को शारीरिक रूप से मजबूत और मानसिक रूप से शांत रखता है। ओबरा नगर में इस तरह के आधुनिक योग सेंटर की बेहद आवश्यकता थी। मुझे पूरा विश्वास है कि नगर के युवा, महिलाएं और बुजुर्ग यहाँ आकर योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएंगे और स्वास्थ्य लाभ उठाएंगे। इस योग केंद्र की सबसे बड़ी विशेषता यहाँ मिलने वाला प्रशिक्षित मार्गदर्शन है। वन सोल योग सेंटर में सुप्रसिद्ध योगाचार्य सरिता सिंह और खुशी के कुशल निर्देशन में नगर वासियों को नियमित रूप से योग, प्राणायाम, ध्यान (मेडिटेशन) और विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया जाएगा। योगाचार्य सरिता सिंह और खुशी ने संयुक्त रूप से बताया कि इस सेंटर पर केवल शारीरिक कसरत ही नहीं, बल्कि मोटापे से मुक्ति, मानसिक तनाव, रीढ़ की हड्डी की समस्याएं, थायराइड और जीवनशैली से जुड़ी अन्य बीमारियों के निवारण के लिए विशेष योग थेरेपी सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। बच्चों से लेकर बुजुर्गों और विशेषकर महिलाओं के लिए उनकी शारीरिक क्षमता के अनुसार अलग-अलग बैच संचालित होंगे। मातृ छाया गैस गोदाम रोड पर वन विभाग गेट के पास स्थित इस सेंटर के खुलने से आसपास के इलाकों (वार्डों) के निवासियों में भारी उत्साह है। उद्घाटन समारोह के अवसर पर नगर के कई गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और महिलाएं योगा टीचर ममता श्रीवास्तव वीरेंद्र श्रीवास्तव योगी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दुर्गावती देवी, गीतांजलि चौबे, उषा शर्मा,पुष्पा दुबे, राम सिंह, केवला देवी, सत्येंद्र सिंह, उपस्थित रहीं, जिन्होंने ओबरा में स्वास्थ्य के क्षेत्र में बढ़े इस कदम की सराहना की और सेंटर के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ओबरा में वन सोल योग सेंटर का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष चांदनी देवी ने फीता काटकर किया उद्घाटन
Related Posts
Add A Comment

