करीमुद्दीनपुर/गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना करीमुद्दीनपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना करीमुद्दीनपुर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 109/2026 धारा 304(2), 317(2) बीएनएस से संबंधित दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
प्रभारी निरीक्षक राज नारायण के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 20 जुलाई 2026 की रात करीब 10:00 बजे ग्रीनफील्ड रोड पड़राव से अभियुक्त संतोष चौहान पुत्र स्व. गुलाब चौहान एवं किशन डोम पुत्र अमरजीत डोम, निवासी ग्राम लट्ठूडीह, थाना करीमुद्दीनपुर, जनपद गाजीपुर को नियमानुसार गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से संतोष चौहान के पास से ₹7,000, किशन डोम के पास से ₹5,000 तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (UP61BQ6354) बरामद की गई है।
पुलिस ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राज नारायण, उपनिरीक्षक कमलेश गुप्ता, मुख्य आरक्षी हरिमोहन सिंह, आरक्षी बलराम गोड, मंगला प्रसाद, भीम भारती, वीरेंद्र पाल, प्रसाद प्रशांत कुमार गणेश तथा कृष्ण कुमार पटेल सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।
करीमुद्दीनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, नकदी व बाइक बरामद
Related Posts
Add A Comment

