शादियाबाद (गाजीपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के करीमुल्लापुर गांव के पास नहर से लगभग 200 मीटर अंदर गुरुवार को एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रोहित यादव (25 वर्ष) पुत्र राजेंद्र यादव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार रोहित मूल रूप से मऊ जनपद के रानीपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला था, लेकिन वह अपने ननिहाल मर्दापुर में परिवार के साथ रहता था। परिवार में बड़े भाई राहुल यादव और बड़ी बहन सरिता हैं। बताया जा रहा है कि रोहित वाराणसी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रोहित की सिर में गोली मारकर हत्या की गई है। सूचना मिलते ही शादियाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने फोरेंसिक साक्ष्य एकत्र कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही घटना के संबंध में आधिकारिक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
करीमुल्लापुर में युवक की गोली मारकर हत्या, नहर किनारे मिला शव, क्षेत्र में सनसनी
Related Posts
Add A Comment

