वाराणसी: कर्नाटक के पूर्व एम एल सी एवं उधमी रघु आचार् का दो दिवसीय काशी आगमन पर विश्वकर्मा समाज के लोगो ने भव्य स्वागत किया। विश्वकर्मा समाज के महानगर अध्यक्ष एवं सपा नेता विष्णु शर्मा विश्वकर्मा के नेतृत्व मे समाज के लोगो ने भव्य स्वागत अभिनंदन किया। पूर्व एम एल सी एवं उधमी रघुवर आचार् ने कहा कि विश्वकर्मा समाज के लोगो से जब भी कोई चुनाव आता है उनका वोट ले लिया जाता है मगर उन्हे अधिकार व समुचित स्थान व सम्मान नही मिल पाता आज समाज के लोग उपेक्षित महसूस कर रहे। वाराणसी को जैसा विकास होना बताया गया वैसा विकास मै नही पाया स्वागत करने वालो मे प्रमुख रूप से मुंबई के कैलाश विश्वकर्मा राधेश्याम विश्वकर्मा शंकर विश्वकर्मा रामधनी विश्वकर्मा भरत विश्वकर्मा आदि लोग उपस्थित थे।
Related Posts
Add A Comment

