Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

ओबरा साईं हॉस्पिटल ब्लड सेंटर ने लगाया रक्तदान शिविर युवाओं संग बुजुर्गों ने भी उत्साह से किया रक्तदान

Sunday, 9 August 2026, 20:57 IST

सोनभद्र शक्तिनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता 1.57 किलो अवैध गांजे के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

Sunday, 9 August 2026, 20:56 IST

चोपन-डाला सावन के दूसरे सोमवार को निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा महादेव सेवा समिति की तैयारियाँ पूरी

Sunday, 9 August 2026, 20:53 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » कार की जोरदार टक्कर से आठ वर्षीय बालक की मौत, गुस्साए परिजनों ने शादियाबाद चौराहे पर लगाया जाम
गाजीपुर

कार की जोरदार टक्कर से आठ वर्षीय बालक की मौत, गुस्साए परिजनों ने शादियाबाद चौराहे पर लगाया जाम

adminBy adminSunday, 9 August 2026, 20:33 ISTNo Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

शादियाबाद (गाजीपुर)। शादियाबाद थाना चौराहे से महज करीब 200 मीटर की दूरी पर शनिवार दोपहर कार की जोरदार टक्कर से आठ वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद परिजन उसे आनन-फानन में उपचार के लिए वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बालक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को शादियाबाद थाना चौराहे पर रखकर सड़क जाम कर दिया। जानकारी के अनुसार, शादियाबाद थाना क्षेत्र के कस्बा कोइरी स्थित कोमल सीमेंट स्टोर के पास शनिवार करीब एक बजे आयुष चौहान (8) स्कूल से पढ़ाई कर घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आयुष गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन तत्काल उसे लेकर वाराणसी के ट्रामा सेंटर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया, लेकिन उपचार के दौरान आयुष ने दम तोड़ दिया। बालक की मौत के बाद परिजन शव लेकर शादियाबाद थाने पहुंचे और घटना के संबंध में तहरीर दी। पुलिस ने संबंधित वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसके बाद परिजनों का आक्रोश बढ़ गया और उन्होंने आयुष के शव को शादियाबाद थाना चौराहे पर रखकर चक्का जाम कर दिया। चक्का जाम की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने हादसे में शामिल चारपहिया वाहन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने, जिम्मेदार के विरुद्ध कठोर कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार को सहायता राशि दिलाने की मांग की। परिजनों ने प्रशासन के सामने अपनी मांगें रखते हुए कहा कि सड़क पर लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण और अव्यवस्थित आवागमन के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। मौके पर पहुंचे एसडीएम जखनियां अतुल कुमार ने आक्रोशित परिजनों से बातचीत कर उनकी मांगों को सुना और उचित कार्रवाई व सहायता का आश्वासन दिया। प्रशासन के आश्वासन के बाद परिजनों ने चक्का जाम समाप्त किया। इसके बाद पुलिस ने यातायात व्यवस्था सामान्य कराई।

अतिक्रमण से बढ़ रही दुर्घटनाओं की आशंका

शादियाबाद कस्बे में सड़क किनारे बढ़ते अतिक्रमण और बेतरतीब खड़े वाहनों को लेकर स्थानीय लोगों में भी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण के कारण मार्ग लगातार संकरा होता जा रहा है। इससे वाहनों के आवागमन के साथ पैदल चलने वाले लोगों और स्कूली बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों पर अंकुश लगाया जा सके। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना में शामिल वाहन तथा उसके चालक के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Views: 1
crime latest news news up voice india news voice news india
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleआंचल राजभर मौतकांड की जांच अब क्राइम ब्रांच के हवाले, 15 दिन में जांच पूरी कराने का आश्वासन…
Next Article बॉडीक्राफ्ट ने वाराणसी में बढ़ाया अपना विस्तार, 34वें क्लिनिक और सैलून की शुरुआत

Related Posts

ओबरा साईं हॉस्पिटल ब्लड सेंटर ने लगाया रक्तदान शिविर युवाओं संग बुजुर्गों ने भी उत्साह से किया रक्तदान

Sunday, 9 August 2026, 20:57 IST

सोनभद्र शक्तिनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता 1.57 किलो अवैध गांजे के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

Sunday, 9 August 2026, 20:56 IST

चोपन-डाला सावन के दूसरे सोमवार को निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा महादेव सेवा समिति की तैयारियाँ पूरी

Sunday, 9 August 2026, 20:53 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST1 Min Read

लट्ठूडीह क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल शुरू, हिमांशु राय ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:23 IST1 Min Read

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण, सीएचसी करंडा में गर्भवती महिलाओं को मिली नि:शुल्क जांच व स्वास्थ्य परामर्श

Tuesday, 9 June 2026, 17:20 IST1 Min Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

ओबरा साईं हॉस्पिटल ब्लड सेंटर ने लगाया रक्तदान शिविर युवाओं संग बुजुर्गों ने भी उत्साह से किया रक्तदान

Sunday, 9 August 2026, 20:57 IST

सोनभद्र शक्तिनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता 1.57 किलो अवैध गांजे के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

Sunday, 9 August 2026, 20:56 IST

चोपन-डाला सावन के दूसरे सोमवार को निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा महादेव सेवा समिति की तैयारियाँ पूरी

Sunday, 9 August 2026, 20:53 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.