वाराणसी काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के आयुर्विज्ञान संस्थान (IMS-BHU) में “एंटीमाइक्रोबियल्स प्रेजेंट एंड फ्यूचर” विषय पर द्विवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ हुआ कार्यक्रम का आयोजन क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग, एनेस्थिसियोलॉजी विभाग द्वारा किया गया कार्यक्रम के आयोजन सचिव एवं एसोसिएट प्रोफेसर डॉ अरुण राज पांडेय ने बताया कि कॉन्फ्रेंस में देशभर से आए चिकित्सा विशेषज्ञ एंटीबायोटिक्स के वर्तमान उपयोग, भविष्य की चुनौतियों तथा उनके अनावश्यक एवं गलत प्रयोग से होने वाले दुष्प्रभावों पर विस्तृत चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एंटीमाइक्रोबियल्स का सही उपयोग आज की चिकित्सा व्यवस्था के लिए अत्यंत आवश्यक विषय बन चुका है कार्यक्रम का शुभारंभ महामना मदन मोहन मालवीय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्रम प्रदान कर किया गया कॉन्फ्रेंस के मुख्य अतिथि बीएचयू के वाइस चांसलर प्रोपसर अजीत कुमार चतुर्वेदी रहे, जबकि “सोसाइटी ऑफ क्रिटिकल केयर मेडिसिन” के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रणवीर त्यागी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आयुर्विज्ञान संस्थान के डीन डॉ. संजय गुप्ता की मुख्य रूप से उपस्थिति रही।
आयोजन अध्यक्ष डॉ. पी.पी. सिंह तथा वैज्ञानिक अध्यक्ष डॉ. गोपाल एवं डॉ. विक्रम, डॉ. राजेश कार्यक्रम के संचालन में प्रमुख रूप से सक्रिय रहे। देश के विभिन्न राज्यों से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों में डॉ. अजय भल्ला, डॉ. राजेश पांडेय, डॉ. अविनाश अग्रवाल, डॉ. विपिन, डॉ. जयप्रकाश, डॉ. शिखा गुप्ता, डॉ. नीरज, डॉ. अतिवृद्ध, डॉ. शशांक एवं डॉ. कीर्तिन्या प्रमुख रूप से शामिल रहे कॉन्फ्रेंस में चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े शोधार्थियों, चिकित्सकों एवं विद्यार्थियों ने भी बड़ी संख्या में सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों, संक्रमण नियंत्रण तथा क्रिटिकल केयर से संबंधित विभिन्न तकनीकी सत्र आयोजित किए
काशी हिंदू विश्वविद्यालय में एंटीमाइक्रोबियल्स प्रेजेंट् एंड फ्यूचर विषय पर हुआ राष्ट्रीय सेमिनार
Previous Articleहिंदू सेवा सदन चिकित्सालय में प्रसूति रोग विभाग का हुआ शुभारंभ
Next Article काशी विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र में शुरू हुई पीएनजी सेवा
Related Posts
Add A Comment

