बैरिया (बलिया)। किसान सहकारी चीनी मिल्स के चेयरमैन बबन सिंह रघुवंशी के ससुर एवं जयप्रकाशनगर निवासी दीनानाथ सिंह उर्फ लक्ष्मी सिंह का गुरुवार को 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र के राजनीतिक, सामाजिक एवं व्यावसायिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। दीनानाथ सिंह मूल रूप से भवन टोला खवासपुर, जिला भोजपुर (बिहार) के निवासी थे। वे पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त थे। कई वर्ष पूर्व उन्होंने जयप्रकाशनगर में अपना आवास बनाकर परिवार सहित यहीं निवास करना शुरू कर दिया था। अपने सरल स्वभाव और सामाजिक व्यवहार के कारण वे क्षेत्र में सम्मानित व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते थे। दिवंगत दीनानाथ सिंह के तीन पुत्र विनोद सिंह, प्रमोद सिंह एवं चंदन सिंह हैं। परिजनों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार सायंकाल 5बजे महुली घाट पर किया जाएगा। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र विनोद सिंह देंगे। चेयरमैन बबन सिंह रघुवंशी के ससुर के निधन की सूचना पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने शोक संवेदना व्यक्त की है। लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
किसान सहकारी चीनी मिल्स के चेयरमैन बबन सिंह रघुवंशी के ससुर का निधन, क्षेत्र में शोक।
Related Posts
Add A Comment

