भांवरकोल (गाजीपुर) दैनिक दृष्टि उजागर समाचार टाइल्स स्थानीय फिरोजपुर-बारा में गंगा नदी पर बने पीपे के पुल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ नदी पर बने पीपे में अचानक पानी भर जाने के कारण मौके पर हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही कि समय रहते इस समस्या पर ध्यान दे दिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया।
घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित विभाग तुरंत एक्शन मोड में आ गया है। स्थानीय विभाग के कर्मचारी और जिम्मेदार लोग मौके पर मुस्तैद हैं। पीपे के भीतर भरे पानी को बाहर निकालने के लिए पंपिंग सेट मशीन लगाई गई है, जिससे तेजी से पानी को ड्रेन किया जा रहा है। पुल को पूरी तरह सुरक्षित करने और यातायात को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए विभाग द्वारा युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य किया जा रहा है।
गंगा नदी पर पीपे के पुल में भरा पानी बड़ा हादसा टला मरम्मत कार्य में जुटा विभाग
Related Posts
Add A Comment

