वाराणसी गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर हैप्पी मॉडल स्कूल के बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस नृत्य की प्रस्तुति नारी सशक्तिकरण जा, जिसके माध्यम से छात्राओं ने नारी के सौंदर्य के साथ-साथ यह संदेश भी दिया कि नारी कमजोर नहीं है बल्कि सशत और आत्मनिर्भर है। नृत्य के माध्यम से नारी सशक्तिकरण की भावना को प्रभावशाली रूप से दर्शाया गया, जो समाज को सकारात्मक संदेश देगा।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, जिला पुलिस कप्तान, समस्त आरक्षी बल, जनमानस वर्ग और विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक व छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या अर्पिता सरकार ने इस अवसर पर सभी छात्रों को बधाई दी और कहा कि ये छात्र कल के भावी नागरिक है। इसलिए इन्हें हर क्षेत्र में अपने कदमों को आगे बढ़ाना होगा। जिसके लिए मैं और मेरा शिक्षक परिवार हमेशा तैयार रहेगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में देशभक्ति, आत्मविश्वास और सामाजिक जागरूकता का विकास होता है। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा अल्पकालिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा पेड़ तथा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। पूरे विद्यालय में देशभक्ति का वातावरण देखने को मिला।
गणतंत्र दिवस पर हैप्पी मॉडल स्कूल के बच्चों की शानदार प्रस्तुति-अर्पिता सरकार प्रधानाचार्य
Related Posts
Add A Comment

