भांवरकोल।। गाजीपुर।
स्थानीय विकास खंड क्षेत्र अंतर्गत स्थित गाँव सभा तराँव से सावन माह के पावन अवसर पर शिव भक्तों का एक विशाल बोल बम का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। हर-हर महादेव और बोल बम के उद्घोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया।
यह जत्था ऋषिकेश पासवान
संजय पासवान और रामू यादव के संयुक्त नेतृत्व में पैदल यात्रा करते हुए भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए बैद्यनाथ धाम के लिए निकले है। पदयात्रा पर निकले श्रद्धालुओं ने बताया कि वे पूर्ण भक्ति-भाव और नियम-संयम के साथ पैदल यात्रा तय करेंगे तथा शुक्रवार के दिन पवित्र जल से बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।
कांवर यात्रा को लेकर गांव और आसपास के ग्रामीण इलाकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। रवानगी के समय स्थानीय ग्रामीणों ने कांवरियों को शुभकामनाएं दीं और उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की।
जत्थे में प्रमुख रूप से शामिल रहे श्रद्धालु,
इस यात्रा में मुख्य रूप से पप्पू गुप्ता, कतवारू पासवान, सुनील गुप्ता, विपिन गुप्ता, राधेश्याम राय उर्फ झकटू राय, ओमप्रकाश ठाकुर, रामकांत गोंड, चिंतू गोंड, मुन्ना राय, रामापति चौहान, टुनटुन राय, विनोद गुप्ता, अनिल पासवान सहित गाँव के कई अन्य श्रद्धालु उत्साह के साथ शामिल रहे।
गाँव सभा तराँव से बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ बोल बम का जत्था, श्रद्धालुओं में भारी उत्सा
Related Posts
Add A Comment

