बैरिया, बलिया, 08 जून। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बैरिया पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी एवं प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार सोमवार को उपनिरीक्षक धनंजय सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच तथा वांछित अभियुक्तों की तलाश में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना बैरिया में दर्ज मुकदमा संख्या 195/26, धारा 2/3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट से संबंधित अभियुक्त मनीष वर्मा (24 वर्ष) पुत्र पप्पू वर्मा निवासी सावन छपरा (डेरा), थाना बैरिया को ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी थाना बैरिया में विभिन्न धाराओं के तहत आपराधिक मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक धनंजय सिंह, आरक्षी आदर्श पासवान तथा आरक्षी अंगद सिंह शामिल रहे।
Previous Articleजयप्रकाश नारायण पक्षी अभयारण्य को भारत का सौंवा रामसर स्थल घोषित किये जाने का व्यापारियों ने किया स्वागत|
Next Article खेजुरी में लूटकांड का खुलासा, महिला समेत दो गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment

