बांसडीह (बलिया)। थाना बांसडीह पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या एवं एससी/एसटी एक्ट से जुड़े मामले में वांछित तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार 2 जुलाई को दर्ज मुकदमा संख्या 190/26 में धारा 115(2), 352, 351(3), 105, 3(5) बीएनएस तथा एससी/एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान शनिवार को उपनिरीक्षक सौरभ श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर खरौनी गेट के पास से सुनील यादव (18) पुत्र कृष्ण यादव तथा सचिन यादव (19) पुत्र रामजीत यादव, निवासी खरौनी को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद अंबेडकर तिराहा के पास से अरुण यादव (23) पुत्र राजेंद्र यादव, निवासी खरौनी को भी हिरासत में लिया गया।
पुलिस ने तीनों आरोपितों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सौरभ श्रीवास्तव, हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार सिंह, कांस्टेबल अखिलेश पटेल तथा आरक्षी चालक रामअवतार शामिल रहे।
Previous Articleजमीनी विवाद में हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment

