ग़ाज़ीपुर:अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आवाहन पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश में ग्रेट निकोबार संपदा को बचाने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीओ ने हस्ताक्षर अभियान सरजू पांडे पार्क में चलाया जहाँ बड़ी संख्या में आम जन कार्यक्रम का हिस्सा बनते हुए अपना हस्ताक्षर किया हस्ताक्षर का प्रमुख उद्देश्य था कि नरेंद्र मोदी की सरकार ग्रेट निकोबार की बहुमूल्य संपदा को अपने पूंजीपति मित्रों को लूटाने की चेष्टा कर रहे है लेकिन लोकसभा में विपक्ष के नेता प्रतिपक्ष मा राहुल गांधी ने ग्रेट निकोबार के लुट को बचाने के लिए देशवासियों को आगाह करते हुए हकत्ताक्षर अभिया चला कर सरकार के नापाक इरादों को चकनाचूर करने का निश्चय किया है
लोगो से बातचीत करते हुए मोहम्मदाबाद विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी डॉ जनक कुशवाहा ने कहा कि ग्रेट निकोबार के बहुमूल्य सम्पदा को अपने मित्रों को लुटा रहे है भारत के प्रधानमंत्री जिसको बचाने के लिए राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरे देशवासियों को एक जुट होकर के इसका विरोध करने की आवश्यकता है कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता देश की संपदा को बचाने के लिए अपने प्राणों का निछावर करेगा
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि नरेंद्र मोदी के मंसूबों को जन नेता राहुल गांधी पूरा नहीं होने देंगे देश की संपदा को बचाने के लिए कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता कमर कस लिया है और पूरा देश माननीय राहुल गांधी जी के साथ है
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता आजादी से पहले क्या आजादी के बाद देश की संपत्तियों पर गिद्ध निगाहें बैठा रखी है और उसका एकमात्र उद्देश्य है देश की संपदा अपने कुछ मित्रों में बाटकर उसका लाभ उठाया जाए और जनता को ऐसे चौराहे पर छोड़ दें जिससे वह पंगू बना रहे परंतु कांग्रेस पार्टी देश के साथ ऐसा नहीं होने देगी
हस्ताक्षर अभियान में मुख्य रूप से एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ब्लॉक अध्यक्ष राजेश उपाध्याय अब्दुल्लाह अंसारी विंध्याचल कुशवाहा ज्ञान प्रकाश सिंह मुन्ना देवेंद्र सिंह महबूब निशा इरफान खान अजय दुबे सहित वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे|
ग्रेट निकोबार के बहुमुल्य सम्पदा अपने मित्रों में लुटा रहे है मोदी डॉ जनक कुशवाहा|
Previous Articleराजापुर के ग्राम प्रधान अश्वनी राय को मिला प्रदेश स्तर पर सम्मान, छठे राज्य वित्त आयोग की बैठक में करेंगे जनपद का प्रतिनिधित्व।।
Next Article पोखरे में डूबे जुड़वा भाइयों की मौत, गांव में मातम|
Related Posts
Add A Comment

