गाजीपुर। करीमुद्दीनपुर क्षेत्र में आए तेज चक्रवात और आंधी-बारिश के कारण कई स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। ऐसे कठिन समय में समाजसेवी सिद्धार्थ राय लगातार बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलकर विद्युत व्यवस्था को सुचारु कराने में जुटे हुए हैं। उनकी कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण की क्षेत्रभर में सराहना की जा रही है।।
जानकारी के अनुसार पतार पावर प्लांट के समीप चक्रवात के कारण तीन बिजली खंभों के तार क्षतिग्रस्त होकर गिर गए थे, जिससे आसपास के क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। सूचना मिलते ही सिद्धार्थ राय मौके पर पहुंचे और विभागीय कर्मचारियों तथा स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बिजली बहाली के कार्य में सहयोग करने लगे।।
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि सिद्धार्थ राय हमेशा “कार्य सर्वोपरि” की भावना के साथ जनहित के कार्यों में सक्रिय रहते हैं। चाहे बिजली संकट हो, प्राकृतिक आपदा हो या किसी जरूरतमंद की सहायता का मामला, वे हर परिस्थिति में लोगों के बीच मौजूद दिखाई देते हैं।।
विद्युत विभाग की टीम द्वारा युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अभी भी दर्जनों स्थानों पर फॉल्ट की शिकायतें हैं, जिन्हें देर शाम तक दुरुस्त करने का प्रयास जारी है।।
सिद्धार्थ राय ने कहा कि जनसेवा ही उनका उद्देश्य है और क्षेत्रवासियों को जल्द से जल्द राहत दिलाने के लिए हर संभव सहयोग जारी रहेगा।।
“सिद्धार्थ सेवार्थ” की भावना के साथ समाज और क्षेत्र के विकास के लिए उनका यह प्रयास लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।।

