Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

नीरज सिंह को भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर ऊर्जांचल में हर्ष की लहर

Thursday, 25 June 2026, 21:30 IST

अनपरा थर्मल पावर कॉलोनी के आवंटियों के लिए राहत मकान, दुकान और प्लॉट का किराया जमा करने के लिए लगेंगे विशेष कैंप

Thursday, 25 June 2026, 21:28 IST

चोपन के मीतापुर में 3 मासूमों की जलसमाधि दुर्घटना नहीं, प्रशासनिक संरक्षण में हुआ प्रायोजित हत्याकांड

Thursday, 25 June 2026, 21:27 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » चोपन के मीतापुर में 3 मासूमों की जलसमाधि दुर्घटना नहीं, प्रशासनिक संरक्षण में हुआ प्रायोजित हत्याकांड
सोनभद्र

चोपन के मीतापुर में 3 मासूमों की जलसमाधि दुर्घटना नहीं, प्रशासनिक संरक्षण में हुआ प्रायोजित हत्याकांड

adminBy adminThursday, 25 June 2026, 21:27 ISTNo Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

सोनभद्र। प्राकृतिक संपदा और आदिम संस्कृति की धरती सोनभद्र का चोपन क्षेत्र एक बार फिर अपनों के ही खून से लाल हो चुका है। चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोन नदी के तट पर बसे ग्राम सभा मीतापुर में जो हुआ, उसे केवल प्रायोजित हादसा कहना इस खूनी व्यवस्था को क्लीन चिट देने जैसा होगा। वास्तव में, यह बालू माफियाओं की अंधी भूख और जिला प्रशासन के भ्रष्टाचार का वह गठजोड़ है जिसने तीन निषाद परिवारों के चिरागों को हमेशा के लिए बुझा दिया। नदी और जलस्रोतों पर आश्रित पारंपरिक निषाद समुदाय के एक परिवार में विवाह की खुशियां थीं। मांगलिक समारोह के बाद जब परिवार पारंपरिक स्नान की रस्म के लिए सोन नदी के उस तट पर गया, जिसे वे पीढ़ियों से सुरक्षित मानते आए थे, तो उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि जिसे वे माँ कहते हैं, उसका सीना पोकलैंड मशीनों से इस कदर छलनी किया जा चुका है कि वह उनके मासूमों के लिए जलसमाधि का काल बन चुकी है।
हादसे का शिकार हुए तीन बच्चों की उम्र और उनकी स्थिति सीधे तौर पर इस बात की गवाही देती है कि रेत के अवैध कारोबार ने कितनी बेरहमी से जिंदगियां लील लीं संदीप (उम्र 18 वर्ष) युवावस्था की दहलीज पर कदम रख रहा वह लड़का, जो अपने गरीब परिवार के भविष्य का एकमात्र सहारा और उम्मीद था। (शव बरामद) दीपक (उम्र 9 वर्ष) वह मासूम बचपन, जिसकी आंखों ने अभी दुनिया को ठीक से देखा भी नहीं था। (शव बरामद) वीरभद्र उर्फ बोलबम (उम्र 16 वर्ष) वह किशोर जिसकी तलाश में मां-बाप की पथराई और रोती आंखें अब भी सोन नदी की लहरों को निहार रही हैं। (एसडीआरएफ का रेस्क्यू जारी) मीतापुर की यह घटना कोई सामान्य जल-दुर्घटना नहीं है। यह सरकारी तंत्र की लापरवाही से उपजा वह अपराध है जिसने हंसते-खेलते परिवारों को उजाड़ दिया। 52 पन्नों की वह नियमावली, जिसे पर्यावरण और इंसानी जिंदगी की रक्षा के लिए बनाया गया था, आज इन मासूमों के खून से सनी हुई है। जब तक दोषियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं होता और जिम्मेदार अधिकारियों की कुर्सियां नहीं छिनतीं, तब तक सोनभद्र की नदियां इसी तरह मासूमों को लीलती रहेंगी और व्यवस्था 4 लाख के चेक थमाकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ती रहेगी।

Views: 4
crime latest news news voice india news
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleखेल के मैदान से गूंजा राष्ट्रवाद ओबरा में बच्चों के लिए ऐतिहासिक क्रिकेट प्रतियोगिता, मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़े कदम
Next Article अनपरा थर्मल पावर कॉलोनी के आवंटियों के लिए राहत मकान, दुकान और प्लॉट का किराया जमा करने के लिए लगेंगे विशेष कैंप

Related Posts

नीरज सिंह को भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर ऊर्जांचल में हर्ष की लहर

Thursday, 25 June 2026, 21:30 IST

अनपरा थर्मल पावर कॉलोनी के आवंटियों के लिए राहत मकान, दुकान और प्लॉट का किराया जमा करने के लिए लगेंगे विशेष कैंप

Thursday, 25 June 2026, 21:28 IST

खेल के मैदान से गूंजा राष्ट्रवाद ओबरा में बच्चों के लिए ऐतिहासिक क्रिकेट प्रतियोगिता, मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़े कदम

Thursday, 25 June 2026, 21:25 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST1 Min Read

लट्ठूडीह क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल शुरू, हिमांशु राय ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:23 IST1 Min Read

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण, सीएचसी करंडा में गर्भवती महिलाओं को मिली नि:शुल्क जांच व स्वास्थ्य परामर्श

Tuesday, 9 June 2026, 17:20 IST1 Min Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

नीरज सिंह को भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर ऊर्जांचल में हर्ष की लहर

Thursday, 25 June 2026, 21:30 IST

अनपरा थर्मल पावर कॉलोनी के आवंटियों के लिए राहत मकान, दुकान और प्लॉट का किराया जमा करने के लिए लगेंगे विशेष कैंप

Thursday, 25 June 2026, 21:28 IST

चोपन के मीतापुर में 3 मासूमों की जलसमाधि दुर्घटना नहीं, प्रशासनिक संरक्षण में हुआ प्रायोजित हत्याकांड

Thursday, 25 June 2026, 21:27 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.