बेल्थरा रोड, बलिया। उभांव थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी की बाइक को बिहार ले जाकर बेचने की फिराक में था।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी रसड़ा रजनीश कुमार एवं प्रभारी निरीक्षक दिनेश पाठक के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता मिली।
पुलिस के मुताबिक 3 अगस्त 2026 को उदयशंकर गुप्ता ने अपनी सुपर स्प्लेंडर (UP60AZ2416) मोटरसाइकिल घर के बाहर से चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मुखबिर की सूचना पर उभांव पुलिस ने इमिलिया रोड–अंबेडकर रोड के पास घेराबंदी कर शीत बसन्त उर्फ भूलन निवासी जमीन सिसयण्ड, थाना उभांव को चोरी की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह बाइक को बिहार ले जाकर बेचने की तैयारी में था।
पुलिस ने बरामद मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।
Previous Articleनाबालिग के अपहरण के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment

