Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन सख्त सुरक्षा घेरे में, हर केंद्र पर पैनी नजर: नकलविहीन परीक्षा का दावा

Tuesday, 9 June 2026, 17:36 IST

जागरूकता शिविर का हुआ आयोजनगाजीपुर

Tuesday, 9 June 2026, 17:34 IST

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » चोलापुर के ग्राम पंचायत कौवापुर एवं पिंडरा के ग्राम पंचायत कछिया के रिक्त ग्राम प्रधान तथा सदस्यो के रिक्त स्थानों/पदो के निर्वाचन के लिए कार्यक्रम जारी
वाराणसी

चोलापुर के ग्राम पंचायत कौवापुर एवं पिंडरा के ग्राम पंचायत कछिया के रिक्त ग्राम प्रधान तथा सदस्यो के रिक्त स्थानों/पदो के निर्वाचन के लिए कार्यक्रम जारी

adminBy adminWednesday, 17 July 2024, 10:53 ISTNo Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

नाम निर्देशन पत्रों को जमा करने का तिथि 22 जुलाई, नाम निर्देशन पत्रों की जांच 23 जुलाई, उम्मीदवारी वापसी की 24 जुलाई व प्रतीक आवंटन 24 जुलाई को होगा

मतदान 06 अगस्त तथा मतगणना 8 अगस्त को होगी

   वाराणसी। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देशानुसार ग्राम पंचायतों के प्रधानों तथा सदस्यों के आकास्मिक रूप से रिक्त स्थानों/पदों, जो न्यायालय के स्थगनादेश से बाधित न हों, पर उप निर्वाचन कराया जाना है।
  तदक्रम में आयोग के उक्त अधिसूचना के क्रम में जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पं०) एस० राजलिंगम ने विकासखंड चोलापुर के ग्राम पंचायत कौवापुर एवं विकासखंड पिंडरा के ग्राम पंचायत कछिया (दोनों अनारक्षित) के रिक्त ग्राम प्रधान तथा सदस्यो के रिक्त स्थानों/पदो के निर्वाचन के लिए सूचना मंगलवार को जारी कर दी। जिसके अनुसार नाम निर्देशन पत्रों को जमा करने का अंतिम दिनांक व समय 22 जुलाई, 2024 को पूर्वाहन 10:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक, नाम निर्देशन पत्रों की जांच का दिनांक व समय 23 जुलाई, 2024 को पूर्वाहन 10:00 बजे से कार्य की समाप्ति तक, उम्मीदवारी वापस लेने का दिनांक व समय 24 जुलाई, 2024 को पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 3:00 तक, प्रतीक आवंटन का दिनांक व समय 24 जुलाई, 2024 को अपराह्न 3:00 बजे से कार्य की समाप्ति तक, मतदान का दिनांक व समय 06 अगस्त, 2024 को प्रातः 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक तथा मतगणना 8 अगस्त, 2024 को प्रातः 8:00 बजे से कार्य की समाप्ति तक होगी। उपर्युक्त सूचना के अधीन निर्वाचन अधिकारी अपने सम्बन्धित ग्राम पंचायतों के प्रधानों एवं सदस्यों के रिक्त स्थानों/पदों पर निर्वाचन हेतु रिक्त प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों का पूर्ण विवरण देते हुए अपने स्तर से 18 जुलाई, 2024 को सार्वजनिक सूचना निर्गत करेंगे। सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी एवं निर्वाचन अधिकारी द्वारा इस निर्वाचन कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जायेगा तथा सम्बन्धित गाँवों में मुनादी द्वारा लोगो को इसकी सूचना दी जायेगी। सार्वजनिक जानकारी हेतु ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, तहसील कार्यालय और जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय के सूचना पट्टों पर यह कार्यक्रम प्रदर्शित किया जाएगा। उक्त उप निर्वाचन उत्तर प्रदेश पंचायती राज (सदस्यों, प्रधानों और उप प्रधान का निर्वाचन) नियमावली-1994 के अनुसार सम्पन्न होगा। निर्वाचन अधिकारी द्वारा सार्वजनिक सूचना निर्गत किये जाने के साथ ही 18 जुलाई से नामाकंन पत्रों का विक्रय किया जायेगा। उपर्युक्त उप निर्वाचन में प्रधान ग्राम पंचायत एवं ग्राम पंचायत सदस्यों के नामनिर्देशन पत्र दाखिल करने, उनकी जॉच करने, उम्मीदवारी वापस लेने, प्रतीक चिन्ह आवंटन तथा मतगणना का कार्य सम्बन्धित विकास खण्ड मुख्यालय/कार्यालय पर होगा। परिणाम की घोषणा भी सम्बन्धित विकास खण्ड मुख्यालय/कार्यालय पर की जायेगी। उक्त समय सारिणी के मध्य पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों पर भी सम्बन्धित कार्यालय खुले रहेंगे और निर्धारित समय सारिणी के अनुसार कार्यवाही की जायेगी।
Views: 195
latest news news Varanasi voice india news
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleराज्य कर्मचारी शिक्षकों के लिए सेवा निवृत्ति पर देय पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली हो- शशि कांत श्रीवास्तव
Next Article टीवी अभिनेत्री शिवांगी जोशी ने बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन

Related Posts

पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन सख्त सुरक्षा घेरे में, हर केंद्र पर पैनी नजर: नकलविहीन परीक्षा का दावा

Tuesday, 9 June 2026, 17:36 IST

जागरूकता शिविर का हुआ आयोजनगाजीपुर

Tuesday, 9 June 2026, 17:34 IST

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST1 Min Read

लट्ठूडीह क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल शुरू, हिमांशु राय ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:23 IST1 Min Read

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण, सीएचसी करंडा में गर्भवती महिलाओं को मिली नि:शुल्क जांच व स्वास्थ्य परामर्श

Tuesday, 9 June 2026, 17:20 IST1 Min Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन सख्त सुरक्षा घेरे में, हर केंद्र पर पैनी नजर: नकलविहीन परीक्षा का दावा

Tuesday, 9 June 2026, 17:36 IST

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST

लद्दाख की ऊंचाई बनी चुनौती, यूपी के चार सांसदों की तबीयत बिगड़ी, अफजाल अंसारी को देना पड़ा ऑक्सीजन सपोर्ट।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:29 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.