भांवरकोल। (गाजीपुर ) दृष्टि उजागर स्थानीय क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुकडेहरी कला से बाठा संपर्क मार्ग की बदहाल स्थिति ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। लगभग डेढ़ से दो किलोमीटर लंबा यह संपर्क मार्ग वर्षों से मरम्मत और निर्माण की बाट जोह रहा है। बरसात शुरू होते ही सड़क पर बने गहरे गड्ढों और उखड़े खड़ंजे ने आवागमन को बेहद कठिन बना दिया है।
ग्रामीणों का कहना है कि इसी मार्ग से होकर लोग भांवरकोल थाना, ब्लॉक मुख्यालय तथा आसपास के गांवों तक पहुंचते हैं। लेकिन बारिश के दौरान सड़क की हालत इतनी खराब हो जाती है कि दो पहिया वाहनों का निकलना भी मुश्किल हो जाता है। आए दिन लोग फिसलकर चोटिल हो रहे हैं।
मौके पर मौजूद ग्रामीणों सत्य प्रकाश मिश्रा, पंकज राय, प्रभाकर पांडेय, मदन मिश्रा, रामजी राय, गांधी राय, कृष्णा राय, ब्रह्मानंद राय सहित अन्य लोगों ने जनप्रतिनिधियों पर उपेक्षा का आरोप लगाया। उनका कहना है कि ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, विधायक और सांसद किसी ने भी इस महत्वपूर्ण मार्ग के निर्माण या मरम्मत की पहल नहीं की।
ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि बरसात के मौसम को देखते हुए इस संपर्क मार्ग का शीघ्र निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को आवागमन में हो रही कठिनाइयों से राहत मिल सके।
जनप्रतिनिधियों की उदासीनता की भेंट चढ़ा सुकडेहरी कला-बाठा संपर्क मार्ग, बरसात में राहगीरों का निकलना हुआ दूभर
Related Posts
Add A Comment

