Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

शिक्षक हितों की आवाज को मिला नया नेतृत्व, डॉ. शिव प्रताप यादव बने समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश सचिव

Sunday, 7 June 2026, 19:19 IST

राष्ट्रीय उदय पार्टी द्वारा सभा का हुआ आयोजन

Sunday, 7 June 2026, 19:16 IST

वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान का हुआ मासिक बैठक

Sunday, 7 June 2026, 19:15 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » जनसमस्याओं के समाधान के लिए सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगी नागरिक विकास पार्टी : संतोष सिंह
बलिया

जनसमस्याओं के समाधान के लिए सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगी नागरिक विकास पार्टी : संतोष सिंह

adminBy adminSunday, 7 June 2026, 19:13 ISTNo Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

रसड़ा (बलिया)। नागरिक विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने शनिवार को रसड़ा तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण की मांग उठाई। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे लोगों के साथ तहसील पहुंचकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने कहा कि आम नागरिक अपनी समस्याओं के समाधान के लिए तहसील से लेकर जिला मुख्यालय तक लगातार चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कई मामलों में समयबद्ध कार्रवाई नहीं हो रही है। इससे लोगों में निराशा और आक्रोश बढ़ रहा है।
संतोष सिंह ने कहा कि यदि जनसमस्याओं का प्रभावी समाधान नहीं किया गया तो नागरिक विकास पार्टी जनता के साथ मिलकर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का समय पर निस्तारण नहीं हो पाता, जिससे इस व्यवस्था की उपयोगिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पूर्व में तहसील दिवस और थाना दिवस के माध्यम से लोगों की समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाता था। वर्तमान व्यवस्था में प्रत्येक माह के प्रथम और तृतीय शनिवार को तहसील तथा द्वितीय और चतुर्थ शनिवार को थाना स्तर पर समाधान दिवस आयोजित किया जाता है। बलिया जनपद में सात तहसीलें होने के कारण जिलाधिकारी की उपस्थिति प्रत्येक तहसील में नियमित रूप से संभव नहीं हो पाती, जिससे कई शिकायतकर्ताओं को अपनी समस्या उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि 6 जून को आयोजित समाधान दिवस में जिलाधिकारी की उपस्थिति रसड़ा के बजाय बिल्थरारोड तहसील में रही। ऐसे में रसड़ा क्षेत्र के कई लोगों को अपनी समस्याएं उच्च स्तर पर रखने का अवसर नहीं मिल सका।
उन्होंने प्रशासन से मांग की कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जनहित के मामलों की अनदेखी जारी रही तो पार्टी जिला प्रशासन से लेकर शासन स्तर तक आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी।
इस दौरान पार्टी पदाधिकारी एवं क्षेत्र के कई नागरिक उपस्थित रहे।

Views: 7
crime latest news up voice india news voice news india
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleमस्तीपुर में चला स्वच्छता व सौन्दर्यीकरण अभियान
Next Article वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान का हुआ मासिक बैठक

Related Posts

शिक्षक हितों की आवाज को मिला नया नेतृत्व, डॉ. शिव प्रताप यादव बने समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश सचिव

Sunday, 7 June 2026, 19:19 IST

राष्ट्रीय उदय पार्टी द्वारा सभा का हुआ आयोजन

Sunday, 7 June 2026, 19:16 IST

वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान का हुआ मासिक बैठक

Sunday, 7 June 2026, 19:15 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

मतदाता सूची में भारी अनियमितताओं का आरोप, जिला अधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन

Tuesday, 2 June 2026, 16:40 IST2 Mins Read

बढ़ती बिजली, पेट्रोल-डीजल दरों से फर्नीचर व्यापार मंदी की आशंका में, वाराणसी फर्नीचर मंडल ने जताई चिंता

Tuesday, 2 June 2026, 15:15 IST2 Mins Read

वाराणसी टूरिज्म संगठन ने मनाया अपना स्थापना दिवस

Tuesday, 2 June 2026, 15:06 IST2 Mins Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

शिक्षक हितों की आवाज को मिला नया नेतृत्व, डॉ. शिव प्रताप यादव बने समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश सचिव

Sunday, 7 June 2026, 19:19 IST

राष्ट्रीय उदय पार्टी द्वारा सभा का हुआ आयोजन

Sunday, 7 June 2026, 19:16 IST

वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान का हुआ मासिक बैठक

Sunday, 7 June 2026, 19:15 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.