जमानियां (गाजीपुर)।नगर पालिका के वार्ड 16 हरपुर स्थित पोखरी का पानी गलियों में भर जाने को लेकर छात्र नेता दीपक सिंह यादव ने वार्डवासियों के हस्ताक्षर युक्त प्रार्थना पत्र दिया।बताया कि नगर क्षेत्र में रहने के बाद भी हम लोगों को नगरीय सुविधाएं नहीं मिल रही गई।पोखरी में पूरे मोहल्ला का पानी गिरता है जो कूड़ा करकट से भरा पड़ा है।जिसमें बरसात का पानी एक दिन भी नहीं रुकता है।पानी गलियों में फैल जाता है।जिससे बरसात के दिनों में लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है।सबसे अधिक परेशानी तो स्कूली बच्चों को होती है।इस समस्या को लेकर कई बार नपा अध्यक्ष व ईओ को पत्रक सौंपा गया लेकिन आज तक इस जटिल समस्या का समाधान भी नहीं हो सका।वही वार्ड 17 के सभासद प्रमोद यादव ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि नपा अंतर्गत जमानियां – सैय्यदराजा मार्ग निर्माण के कारण एक फिट ऊंचा हो गया है।जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी तो हो रही है साथ ही लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे है।
Related Posts
Add A Comment

