गाजीपुर।राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में मंगलवार को वृद्धजन आवास/वृद्धाश्रम, लंगड़पुर, छावनी लाईन, गाजीपुर व जिला कारागार, गाजीपुर का निरीक्षण नीरज गोंड, सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर द्वारा औचक निरीक्षण एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
वृद्धजन आवास/वृद्धाश्रम, लंगड़पुर, छावनी लाईन की पूर्णतयाः जानकारी ली। परिसर में साफ-सफाई एवं स्वच्छ पानी व मीनू के अनुसार भोजन एवं कपडे़ तथा समुचित प्रबंध हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के लिए दिशा-निर्देश दिया गया। वृद्धजन आवास/वृद्धाश्रम में पुरूष और महिला दोनों रहते है। वृद्धाश्रम को देख-रेख के लिए सी0सी0टी0वी0 कैमरा एवं विश्राम के लिए पंखा, कुर्सी, टेबल, चौकी आदि की उचित व्यवस्था पाई गयी। वृद्धजन आवास/वृद्धाश्रम का मीनू विवरण के अनुसार उनको सप्ताहिक सुबह का नाश्ता, दोपहर का भोजन, शाम का नाश्ता व रात्रि का भोजन के बारे बताया गया।
सचिव द्वारा बंदियों से कारागारों में स्थित मुलाकाती स्थल पर लीगल एड हेल्प डेस्क की स्थापना से संबंधित लाभ, निःशुल्क अधिवक्ता, जेल अपील व अन्य समस्याएं पूछी गई। उनके यथोचित अधिकार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। बंदियों को उनके संवैधानिक अधिकारों के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। बंदियों के सुबह का नाश्ता, दोपहर का भोजन व सायं के भोजन के संबंध में उचित दिशा-निर्देश दिया गया।
सचिव द्वारा जेल के बंदियों से बात कर उनकी समस्याओं को समझने के साथ ही उनके निस्तारण का निर्देश दिया। सचिव द्वारा बीमार बंदियो के संबंध में कारापाल एवं चिकित्सक को उचित निर्देश दिया गया तथा कारापाल को जिला कारागार में स्थित जेल लीगल क्लीनिक पर विशेष रूप से ध्यान देने के निर्देश दिए ताकि जेल में निरूद्ध बंदियों को समय से व समुचित विधिक सहायता प्राप्त हो सके। कारागार परिसर में साफ-सफाई, मच्छरों से बचाव हेतु दवा के छिड़काव के लिए निर्देशित किया गया। इस अवसर पर कारागार के पदाधिकारीगण एवं लीगल एड डिफेंस काउन्सिल उपस्थित रहे।
Related Posts
Add A Comment

