सहतवार, बलिया। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सहतवार पुलिस ने जानलेवा हमला करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी बांसडीह श्री जयशंकर मिश्रा व थानाध्यक्ष सहतवार श्री प्रशांत चौधरी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, वादी की तहरीर के आधार पर 15 जून को थाना सहतवार में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान 16 जून को उपनिरीक्षक दिनेश विश्वकर्मा अपनी टीम के साथ वांछित अभियुक्तों की तलाश में क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर महाधनपुर नई बस्ती से मुकदमा संख्या 138/26 धारा 3(5), 109(1) बीएनएस से संबंधित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान संजीत बिन्द पुत्र अजय बिन्द और विजय कुमार पुत्र सत्यनारायण बिन्द, निवासी महाधनपुर नई बस्ती, थाना सहतवार, जनपद बलिया के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया।

