सोनभद्र। उत्तर प्रदेश शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप जनसमस्याओं के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से आज जनपद के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसी क्रम में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने संयुक्त रूप से थाना रॉबर्ट्सगंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों उच्चाधिकारियों ने दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं को बेहद गंभीरता से सुना और उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। थाना समाधान दिवस के अवसर पर रॉबर्ट्सगंज थाने में बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। प्राप्त प्रार्थना पत्रों में मुख्य रूप से भूमि विवाद,अवैध अतिक्रमण,
आपसी कहासुनी व पारिवारिक विवाद, तथा अन्य स्थानीय कानून-व्यवस्था से जुड़े मामले शामिल रहे। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने हर एक शिकायत का बारीकी से अध्ययन किया और मौके पर उपस्थित राजस्व लेखपालों व पुलिस अधिकारियों से पूर्व के मामलों की फीडबैक रिपोर्ट ली। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जमीन से जुड़े मामलों में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम तत्काल मौके पर भेजी जाए। टीम निष्पक्षता से जांच कर शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करे। शासन की मंशा साफ है।जनता की समस्याओं का समाधान उनकी संतुष्टि के आधार पर होना चाहिए। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर शिथिलता, ढिलाई या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी अधिकारी ने फर्जी या भ्रामक रिपोर्ट लगाई, तो उसके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। सुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने मातहत अधिकारियों और थाना प्रभारियों को जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि पुलिस के पास आने वाले हर पीड़ित को यह अहसास होना चाहिए कि उसकी बात सुनी जा रही है। सभी मामलों का निस्तारण पूरी तरह पारदर्शी और कानूनी दायरे में होना चाहिए। पुलिस बल केवल शिकायत मिलने का इंतजार न करे, बल्कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सक्रिय भूमिका निभाए। टालमटोल की नीति को छोड़कर पीड़ितों को समयबद्ध तरीके से न्याय दिलाया जाए।भूमि एवं पैमाइश विवादों के लिए संयुक्त टीम का गठन राजस्व विभाग स्थानीय पुलिस , मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण और निष्पक्ष जांच संबंधित क्षेत्र के लेखपाल व दरोगा,समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण रिपोर्ट सौंपना थाना प्रभारी एवं कानूनगो, शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लेना (संतुष्टि जांचना) उच्चाधिकारी
समाधान दिवस के अंत में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने थाने के अभिलेखों (रजिस्टर) का भी अवलोकन किया और लंबित मामलों को जल्द से जल्द बंद करने के निर्देश दिए। इस मौके पर उपजिलाधिकारी (एसडीएम), क्षेत्राधिकारी (सीओ) सदर, थाना प्रभारी रॉबर्ट्सगंज सहित राजस्व और पुलिस विभाग के तमाम संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जन शिकायतें, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए कड़े निर्देश
Related Posts
Add A Comment

