सोनभद्र, 13 जून 2026 जनपद सोनभद्र ने राष्ट्रीय महत्व के कार्य जनगणना-2027 की दिशा में एक बड़ी और उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के कुशल नेतृत्व, सटीक रणनीतिक योजना और प्रभावी मॉनिटरिंग के चलते जनपद ने जनगणना के प्रथम चरण—मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के कार्य को शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया है। विशेष बात यह है कि प्रशासन ने इस चुनौतीपूर्ण कार्य को शासन द्वारा निर्धारित अंतिम तिथि 20 जून 2026 से काफी पहले ही संपन्न कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। सोनभद्र अपनी जटिल और विषम भौगोलिक परिस्थितियों के लिए जाना जाता है, जहाँ दूर-दराज के पहाड़ी और वनांचल क्षेत्रों में काम करना बेहद चुनौतीपूर्ण होता है। इसके बावजूद, जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के दिशा-निर्देशन में सभी संबंधित विभागों ने आपसी समन्वय के साथ काम किया। डिजिटल तकनीक के बेहतर उपयोग और जमीनी स्तर पर दैनिक समीक्षा के कारण ही यह कार्य समय से पूर्व इतनी सटीकता के साथ पूरा हो सका। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर जिलाधिकारी ने कार्य से जुड़े सभी प्रशासनिक अधिकारियों, तकनीकी टीमों और मैदानी कर्मियों की पीठ थपथपाई है। उन्होंने
मुख्य विकास अधिकारी (CDO), अपर जिलाधिकारी (ADM), समस्त उप जिलाधिकारियों (SDMs)। जनगणना निदेशालय की प्रतिनिधि सुश्री प्रियासा सिंह। जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS), बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) और सभी चार्ज अधिकारियों। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी (DIO-NIC), अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला सूचना अधिकारी तथा समस्त अपर जनगणनाधिकारियों को इस सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने इस महाअभियान के असली नायकों—दिन-रात ग्राउंड पर काम करने वाले शिक्षकों, राजस्व कर्मियों (लेखपाल व अमीन), तथा इस कार्य में विशेष सहयोग देने वाले हिंडालको एवं ग्रासिम इंडस्ट्रीज़ के स्टाफ सहित अन्य सभी सहयोगी विभागों के कर्मचारियों के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। प्रशासनिक अमले के साथ-साथ जिलाधिकारी ने जनपद के मीडिया प्रतिनिधियों, पत्रकार बंधुओं, प्रबुद्ध नागरिकों और आम जनता का विशेष रूप से आभार जताया। उन्होंने कहा जनगणना का यह पहला चरण बेहद महत्वपूर्ण था। सोनभद्र की भौगोलिक चुनौतियाँ बड़ी थीं, लेकिन जनपदवासियों की सक्रिय सहभागिता, स्थानीय मीडिया द्वारा फैलाई गई जागरूकता और हमारी टीम की प्रशासनिक प्रतिबद्धता के कारण हमने इस लक्ष्य को समय से पहले हासिल किया है। यह सफलता उत्कृष्ट टीम भावना का एक बेहतरीन उदाहरण है।इस कार्य के समय से पूर्व पूर्ण होने से यह साफ हो गया है कि सोनभद्र जिला आगामी जनगणना-2027 के अगले चरणों के लिए पूरी तरह तैयार और सजग है। इस उपलब्धि की सराहना राज्य स्तर पर भी किए जाने की उम्मीद है।
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के नेतृत्व में सोनभद्र ने निर्धारित समय से पूर्व पूरा किया जनगणना का प्रथम चरण
Related Posts
Add A Comment

