हापुड़ (मनीष कुमार) विश्व कंगारू मदर केयर दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल हापुड़ एवं सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, हापुड़ द्वारा संयुक्त रूप से कंगारू मदर केयर (KMC) जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समय से पूर्व जन्मे एवं कम वजन वाले नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा कार्यक्रम में डॉ. योगेश गोयल, डॉ. के.पी. सिंह, डॉ. राजेशसिंह, डॉ. हेमलता सिंह, डॉ. भावना, डॉ. भारत, डॉ. पल्लवी गुप्ता, पीजी छात्र-छात्राएं, नर्सिंग स्टाफ एवं माताएं उपस्थित रहीं। इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कंगारू मदर केयर के महत्व एवं नवजात शिशुओं की देखभाल का संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया डॉ. योगेश गोयल एवं डॉ. पल्लवी गुप्ता द्वारा कंगारू मदर केयर विषय पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई। प्रस्तुति में बताया गया कि कंगारू मदर केयर त्वचा से त्वचा के संपर्क पर आधारित एक सरल, सुरक्षित एवं कम खर्चीली पद्धति है, जो समय से पूर्व जन्मे एवं कम वजन वाले शिशुओं के लिए अत्यंत लाभकारी है विशेषज्ञों ने बताया कि कंगारू मदर केयर से नवजात शिशुओं में संक्रमण, हाइपोथर्मिया एवं मृत्यु दर में कमी आती है तथा शिशुओं के वजन एवं विकास में सुधार होता है। यह पद्धति अस्पताल एवं घर दोनों स्थानों पर अपनाई जा सकती है। प्रस्तुति में यह भी बताया गया कि कंगारू मदर केयर को जन्म के तुरंत बाद प्रारंभ किया जा सकता है तथा परिवार के अन्य सदस्य भी इसमें सहयोग कर सकते हैं कार्यक्रम में स्वास्थ्यकर्मियों को कंगारू मदर केयर के प्रति प्रशिक्षण एवं जनजागरूकता बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया। उपस्थित माताओं एवं परिजनों को नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल हेतु कंगारू मदर केयर अपनाने के लिए प्रेरित किया गया अंत में सभी प्रतिभागियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के लिए कंगारू मदर केयर को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
Related Posts
Add A Comment

