गड़वार, बलिया, 3 जून। जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के अभियान के तहत थाना गड़वार पुलिस ने झगड़ा-फसाद कर शांति व्यवस्था प्रभावित करने के आरोप में 14 लोगों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर उस्मान और थानाध्यक्ष हितेश कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई बुधवार को की गई।
गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी गड़वार थाना क्षेत्र के सवन, कंचनपुर और नकहरा गांव के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, आपसी विवाद और झगड़ा-फसाद की स्थिति को देखते हुए शांति भंग होने की आशंका पर यह कार्रवाई की गई।
इस अभियान में उपनिरीक्षक उदय प्रताप सिंह, महिला उपनिरीक्षक सोनाली सिंह सहित थाना गड़वार की पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी निरोधात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।
झगड़ा-फसाद में 14 लोगों पर पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment

