डाला/सोनभद्र। आशीष मिश्रा। पवित्र सावन मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर डाला स्थित प्रसिद्ध वैष्णो देवी मंदिर प्रांगण में अग्रवाल धर्मार्थ समिति द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए उमड़े सैकड़ों दर्शनार्थियों एवं कांवड़ियों ने भंडारे में सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण किया। सुबह से ही मंदिर परिसर जय माता दी और हर-हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान रहा। दर्शन-पूजन के पश्चात श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समिति द्वारा व्यवस्थित ढंग से महाप्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई, जो देर शाम तक निर्बाध रूप से चलती रही। भंडारे का शुभारंभ माता वैष्णो देवी और भगवान भोलेनाथ के पूजन-अर्चन के साथ हुआ। आयोजन को सुचारु एवं अनुशासित रूप से संपन्न कराने में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।अध्यक्ष रामकुमार अग्रवाल, सचिव राहुल गोयल, कोषाध्यक्ष राकेश गोयल समिति के अध्यक्ष रामकुमार अग्रवाल ने कहा कि सावन माह में धार्मिक व सामाजिक सेवा कार्यों का विशेष महत्व है। धार्मिक स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करना ही समिति का मुख्य उद्देश्य है। आयोजन में अग्रवाल धर्मार्थ समिति के नवनीत, राजकुमार गोयल, जगदीश बंसल, राजेंद्र गर्ग, कृष्ण गर्ग, मदन गर्ग सहित कई अन्य समाजसेवियों एवं युवाओं ने उपस्थित रहकर प्रसाद वितरण में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया। स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने समिति के इस धार्मिक कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
डाला के प्रसिद्ध वैष्णो मंदिर परिसर में अग्रवाल धर्मार्थ समिति ने आयोजित किया भव्य भंडारा सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पाया प्रसाद
Related Posts
Add A Comment

