Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

दुद्धी/सोनभद्र महामंडलेश्वर किरन नंद गिरी के नेतृत्व में महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि का भावपूर्ण समापन; सामाजिक समरसता सहभोज का हुआ आयोजन

Saturday, 19 September 2026, 19:44 IST

भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन कॉन्सिल का संगठनात्मक विस्तार, संकट मोचन झा बने जिला उपाध्यक्ष व देश दीपक मिश्रा को प्रदेश महासचिव की कमान

Saturday, 19 September 2026, 19:36 IST

ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी, भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर्जन प्रोजेक्ट

Saturday, 19 September 2026, 19:35 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » डाला में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 150 मरीजों की हुई जांच
सोनभद्र

डाला में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 150 मरीजों की हुई जांच

adminBy adminSaturday, 19 September 2026, 19:34 ISTNo Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

मोतियाबिंद से पीड़ित दर्जनों मरीज निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चित्रकूट भेजे गए, डॉ. ए.के. गुप्ता ने की 100 बेड के ट्रामा सेंटर की मांग

वॉइस इंडिया न्यूज़
संवाददाता रीना राय

डाला (सोनभद्र)। बारी डाला स्थित मीडिया हाउस प्रेस कार्यालय में आयोजित निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं जांच शिविर में करीब 150 मरीजों की आंखों की जांच की गई। जांच के दौरान मोतियाबिंद सहित आंखों से संबंधित विभिन्न समस्याओं से पीड़ित मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। वहीं, मोतियाबिंद पाए जाने पर दर्जनों मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन एवं उपचार के लिए श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट, चित्रकूट अस्पताल ले जाया गया।

शिविर में उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश में नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में कार्यरत श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट, चित्रकूट के वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की जांच की। मरीजों को आवश्यकतानुसार चश्मे एवं आई ड्रॉप का वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर मीडिया हाउस के अध्यक्ष एवं प्रधान संपादक डॉ. ए.के. गुप्ता ने चिकित्सकीय टीम का स्वागत करते हुए कहा कि संस्था का प्रयास है कि अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिले। उन्होंने बताया कि मीडिया हाउस की ओर से समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनका लाभ स्थानीय जनता और श्रमिकों को मिलता है।

खनन क्षेत्र में ट्रामा सेंटर की जरूरत पर उठाई आवाज

डॉ. गुप्ता ने कहा कि डाला क्षेत्र में औद्योगिक एवं खनन गतिविधियां बड़े स्तर पर संचालित होती हैं और यहां से सरकार को राजस्व भी प्राप्त होता है। इसके बावजूद क्षेत्र में गंभीर दुर्घटनाओं की स्थिति में तत्काल उपचार के लिए पर्याप्त ट्रामा चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं है। दुर्घटना होने पर गंभीर घायलों को वाराणसी ले जाना पड़ता है, जिससे समय पर उपचार मिलने में कठिनाई होती है।

उन्होंने शासन-प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से मांग की कि डाला क्षेत्र में जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ) और सीएसआर के माध्यम से 100 बेड के इमरजेंसी ट्रामा सेंटर के निर्माण की पहल की जाए। उनका कहना था कि इससे मारकुंडी के नीचे के क्षेत्र से लेकर ऊर्जाचल तक के औद्योगिक एवं खनन क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों तथा आसपास के लोगों को आपातकालीन चिकित्सा सुविधा का लाभ मिल सकेगा।

उन्होंने कहा कि खनन एवं औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों के स्वास्थ्य की नियमित जांच, श्रम विभाग में पंजीयन और स्वास्थ्य बीमा जैसी व्यवस्थाओं को भी प्रभावी ढंग से लागू किया जाना चाहिए। साथ ही खनन क्षेत्र में स्वास्थ्य संबंधी शिविरों और जनजागरूकता कार्यक्रमों को नियमित रूप से संचालित करने पर जोर दिया।

शिविर के दौरान डॉ. मनीष तिवारी, हंसराज यादव, सुशील मिश्रा, क्रशर ओनर्स एसोसिएशन के सचिव अभिषेक सिंह उर्फ पिंकू सिंह, उमेश चंद्र मिश्रा, मनमोहन शुक्ला, रामप्यारे सिंह, त्रिभुवन पांडे, कृपाशंकर पांडे, राघवेंद्र नाथ पांडे, शिव शंकर गुप्ता, विनय गुप्ता, दिव्यांश गुप्ता, निकिता गुप्ता, अनुप्रिया गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Views: 20
crime latest news news voice india news voice news india
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleओबरा ताप विद्युत गृह में दीपों से जगमगाया परिसर,भव्यता से आयोजित हुआ आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम
Next Article ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी, भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर्जन प्रोजेक्ट

Related Posts

दुद्धी/सोनभद्र महामंडलेश्वर किरन नंद गिरी के नेतृत्व में महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि का भावपूर्ण समापन; सामाजिक समरसता सहभोज का हुआ आयोजन

Saturday, 19 September 2026, 19:44 IST

भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन कॉन्सिल का संगठनात्मक विस्तार, संकट मोचन झा बने जिला उपाध्यक्ष व देश दीपक मिश्रा को प्रदेश महासचिव की कमान

Saturday, 19 September 2026, 19:36 IST

ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी, भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर्जन प्रोजेक्ट

Saturday, 19 September 2026, 19:35 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST1 Min Read

लट्ठूडीह क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल शुरू, हिमांशु राय ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:23 IST1 Min Read

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण, सीएचसी करंडा में गर्भवती महिलाओं को मिली नि:शुल्क जांच व स्वास्थ्य परामर्श

Tuesday, 9 June 2026, 17:20 IST1 Min Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

दुद्धी/सोनभद्र महामंडलेश्वर किरन नंद गिरी के नेतृत्व में महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि का भावपूर्ण समापन; सामाजिक समरसता सहभोज का हुआ आयोजन

Saturday, 19 September 2026, 19:44 IST

भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन कॉन्सिल का संगठनात्मक विस्तार, संकट मोचन झा बने जिला उपाध्यक्ष व देश दीपक मिश्रा को प्रदेश महासचिव की कमान

Saturday, 19 September 2026, 19:36 IST

ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी, भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर्जन प्रोजेक्ट

Saturday, 19 September 2026, 19:35 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.