हापुड़ (मनीष कुमार) भारत सरकार द्वारा आयोजित जनगणना-2027 के अंतर्गत पहली बार डिजिटल माध्यम से स्व-जनगणना की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जिलाधिकारी कविता मीना एवं जिला जनगणना अधिकारी के निर्देशन में जनपद में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इस महत्त्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सकें।
इसी क्रम में कलेक्ट्रेट परिसर में “जनगणना सेल्फी प्वाइंट” भी स्थापित किया गया है, जहां स्व-जनगणना करने वाले जागरूक नागरिक सेल्फी लेकर अन्य लोगों को भी प्रेरित कर रहे हैं। प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे स्वयं भी स्व-जनगणना करें तथा अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों को भी इसके लिए जागरूक करें जिला प्रशासन द्वारा बताया गया है कि 07 मई 2026 से 21 मई 2026 तक नागरिक आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर घर बैठे स्व-गणना कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के लिए सबसे पहले पोर्टल पर मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, नाम तथा भाषा का चयन कर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से आगे की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी स्व-जनगणना के दौरान सही वर्तमान पता एवं सही लोकेशन भरना अत्यंत आवश्यक है। पोर्टल पर उपलब्ध लोकेशन विकल्प में मानचित्र को खोलकर अपने घर की सही स्थिति को केंद्र बिंदु पर निर्धारित करना होगा, जिससे जनगणना संबंधी जानकारी सही रूप से दर्ज हो सके इसके पश्चात नागरिकों को अपने आवास से संबंधित आवश्यक जानकारियां भरनी होंगी, जिनमें मकान की स्थिति, गैस कनेक्शन, शौचालय एवं स्नानघर की व्यवस्था, बिजली, टीवी, कंप्यूटर तथा अन्य सुविधाओं से संबंधित विवरण शामिल हैं। हेड ऑफ फैमिली की विस्तृत जानकारी भरनी होगी, जबकि अन्य सदस्यों की केवल संख्या दर्ज की जाएगी।
ऑनलाइन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद नागरिकों को एक स्व-गणना आई.डी. (S.E. ID) प्राप्त होगी, जिसे सुरक्षित रखना आवश्यक है। जब जनगणना कार्मिक घर-घर सर्वेक्षण हेतु पहुंचेंगे, तब यह आई.डी. उन्हें उपलब्ध करानी होगी। इससे पहले से भरी गई जानकारी सीधे सिस्टम में सिंक हो जाएगी और दोबारा पूरी जानकारी लिखवाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा है कि जनगणना राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। प्रत्येक नागरिक को इस महाअभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए डिजिटल जनगणना को सफल बनाने में सहयोग करना चाहिए
डिजिटल जनगणना के महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लें नागरिक जिलाधिकारी
Related Posts
Add A Comment

