Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

सोनभद्र हवन, कथा और भंडारे के साथ संपन्न हुआ विश्व शांति महायज्ञ महोत्सव, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Monday, 27 July 2026, 21:23 IST

सोनभद्र बचपन की यादों को संजोने अपने विद्यालय पहुँचीं IAS श्रुति ओला, विद्यार्थियों से साझा किए सफलता के मंत्र

Monday, 27 July 2026, 21:22 IST

ओबरा आरती चित्र मंदिर ग्राउंड के प्रदर्शनी मेले में जलपरी बनी आकर्षण का केंद्र

Monday, 27 July 2026, 21:21 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » डीएम सख्त: निकायों और ग्राम पंचायतों में घर-घर से कूड़ा कलेक्शन हो शत-प्रतिशत, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
गाजीपुर

डीएम सख्त: निकायों और ग्राम पंचायतों में घर-घर से कूड़ा कलेक्शन हो शत-प्रतिशत, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

adminBy adminThursday, 16 July 2026, 19:03 ISTNo Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

गाजीपुर। जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने और स्वच्छता अभियान को गति देने के उद्देश्य से गुरुवार को ऑडिटोरियम सभागार में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के 167 प्रशासकों एवं ग्राम पंचायत सचिवों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में घर-घर से कूड़ा संग्रहण की व्यवस्था शत-प्रतिशत सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डीएम ने निर्देशित किया कि प्रत्येक घर एवं दुकान पर गीले और सूखे कचरे का अलग-अलग संग्रह सुनिश्चित कराया जाए। इसके लिए सचिवों को जनजागरूकता अभियान चलाने और लोगों को कचरा पृथक्करण के प्रति प्रेरित करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने जिले में स्थापित सभी आरआरसी (रिसोर्स रिकवरी सेंटर) को पूर्ण क्षमता के साथ संचालित करने पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी केंद्र पर ताला नहीं मिलना चाहिए। यदि ऐसा पाया गया तो संबंधित ग्राम प्रधान एवं सचिव की जिम्मेदारी तय की जाएगी। साथ ही आरआरसी केंद्रों पर यूजर चार्ज लागू करने, कबाड़ी संचालकों का चयन कर उनसे विधिवत अनुबंध करने के भी निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने गौशालाओं की व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि किसी भी गौशाला में हरे चारे की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गौ संरक्षण सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने प्रत्येक बुधवार को गांवों, स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों, गौशालाओं तथा आरआरसी केंद्रों का निरीक्षण करने के लिए एक नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश भी दिए, ताकि स्वच्छता व्यवस्था की नियमित निगरानी हो सके।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी प्रशासकों एवं सचिवों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनके कार्यक्षेत्र में गंदगी, कचरा प्रबंधन में लापरवाही अथवा स्वच्छता संबंधी अनियमितता पाई गई तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासनिक दायित्व नहीं, बल्कि जनस्वास्थ्य से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है। इसलिए सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें और अपने-अपने क्षेत्रों को स्वच्छ एवं आदर्श बनाने की दिशा में प्रभावी कार्य करें।

बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने आगामी दिनों में औचक निरीक्षण करने की बात कहते हुए अधिकारियों को निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Views: 12
crime latest news news voice india news voice news india
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleसऊदी में वेतन विवाद ने ली गाजीपुर के युवक की जान, नवपुरा गांव में पसरा मातम
Next Article 15 सिपाही बने दरोगा, पुलिस अधीक्षक ने दी बधाई, मिष्ठान खिलाकर बढ़ाया उत्साह

Related Posts

सोनभद्र हवन, कथा और भंडारे के साथ संपन्न हुआ विश्व शांति महायज्ञ महोत्सव, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Monday, 27 July 2026, 21:23 IST

सोनभद्र बचपन की यादों को संजोने अपने विद्यालय पहुँचीं IAS श्रुति ओला, विद्यार्थियों से साझा किए सफलता के मंत्र

Monday, 27 July 2026, 21:22 IST

ओबरा आरती चित्र मंदिर ग्राउंड के प्रदर्शनी मेले में जलपरी बनी आकर्षण का केंद्र

Monday, 27 July 2026, 21:21 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST1 Min Read

लट्ठूडीह क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल शुरू, हिमांशु राय ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:23 IST1 Min Read

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण, सीएचसी करंडा में गर्भवती महिलाओं को मिली नि:शुल्क जांच व स्वास्थ्य परामर्श

Tuesday, 9 June 2026, 17:20 IST1 Min Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

सोनभद्र हवन, कथा और भंडारे के साथ संपन्न हुआ विश्व शांति महायज्ञ महोत्सव, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Monday, 27 July 2026, 21:23 IST

सोनभद्र बचपन की यादों को संजोने अपने विद्यालय पहुँचीं IAS श्रुति ओला, विद्यार्थियों से साझा किए सफलता के मंत्र

Monday, 27 July 2026, 21:22 IST

ओबरा आरती चित्र मंदिर ग्राउंड के प्रदर्शनी मेले में जलपरी बनी आकर्षण का केंद्र

Monday, 27 July 2026, 21:21 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.