Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

अंडा कार्टून के फैक्ट्री में आग लगने से लाखों का सामान जल कर हुआ नष्ट

Tuesday, 28 April 2026, 18:57 IST

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना को लेकर बैंकर्स के साथ बैठक

Tuesday, 28 April 2026, 16:17 IST

सपाइयों ने किया सपा संगठन प्रभारी प्रोफेसर धर्मेंद्र यादव का जोरदार स्वागत

Tuesday, 28 April 2026, 16:09 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » तंबाकू सेवन से बढ़ सकती हैं फेंफड़े की टीबी, कैंसर जैसी गंभीर समस्याएं
वाराणसी

तंबाकू सेवन से बढ़ सकती हैं फेंफड़े की टीबी, कैंसर जैसी गंभीर समस्याएं

adminBy adminFriday, 31 May 2024, 17:17 ISTNo Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

स्वास्थ्य विभाग ने मनाया विश्व तम्बाकू निषेध दिवस, हुए जन जागरूकता कार्यक्रम

सीएमओ कार्यालय और एसएसपीजी चिकित्सालय में शपथ, गोष्ठी, हस्ताक्षर अभियान का हुआ आयोजन

टीबी के मरीज किसी भी तंबाकू उत्पाद के सेवन से रहें दूर, युवाओं में लगातार बढ़ रहा धूम्रपान का चलन

वाराणसी। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस क्रम में दुर्गाकुंड स्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में सीएमओ डॉ संदीप चौधरी ने समस्त अधिकारियों और कर्मियों को तम्बाकू निषेध को लेकर शपथ दिलाई। हस्ताक्षर अभियान में सीएमओ समेत समस्त अधिकारियों व कर्मियों ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया।
गोष्ठी के दौरान सीएमओ डॉ संदीप चौधरी ने कहा कि तम्बाकू न सिर्फ धुम्रपान के रूप में घातक हैं बल्कि यह गुटका, खैनी आदि के तौर पर भी व्यक्तियों के लिए बेहद नुकसानदायक है। इन तम्बाकू उत्पादों के सेवन से रोग-प्रतिरोधक क्षमता सामान्य व्यक्तियों से बेहद कम होती है। इसके सेवन से व्यक्ति को फेंफड़े की टीबी, मुंह, गले, फेंफड़े का कैंसर आदि गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यदि महिलाएं भी धुम्रपान कर रही हैं तो उन्हें गर्भावस्था के दौरान या प्रसव संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसका असर उनके पेट में पल रहे भ्रूण पर भी हो सकता है। वहीं ऐसे लोग पहले से दमा (अस्थमा) से ग्रसित हैं उनके लिए तंबाकू उत्पादों का सेवन और भी मुश्किलें बढ़ा सकता है।
एसएसपीजी मंडलीय चिकित्सालय में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक (एसआईसी) डॉ एसपी सिंह के नेतृत्व एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ मुकुन्द श्रीवास्तव की मौजूदगी में शपथ ग्रहण समारोह, हस्ताक्षर अभियान और जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर एसआईसी डॉ एसपी सिंह ने कहा कि आजकल युवाओं में धूम्रपान का चलन लगातार बढ़ रहा है। दूसरों को देखकर युवा धूम्रपान के लिए प्रभावित हो रहे हैं। इससे युवाओं में रोग-प्रतिरोधक क्षमता कम हो रही है। धूम्रपान करने से टीबी के मरीजों में वजन में कमी होने की आशंका भी बढ़ जाती है जो सम्पूर्ण उपचार में बाधा बनती है। हर टीबी मरीज को संदेश दिया जाता है कि वह तम्बाकू सेवन की अपनी आदतों को खुल कर चिकित्सक को बताएं।
इस मौके पर नोडल अधिकारी व एसीएमओ डॉ आर प्रसाद, जिला सलाहकार डॉ सौरभ प्रताप सिंह, साइकोलोजिस्ट अजय श्रीवास्तव ने तम्बाकू निषेध पर विचार रखे। बताया कि कबीरचौरा स्थित एसएसपीजी मंडलीय चिकित्सालय के कमरा नंबर 50 में तम्बाकू नशा उन्मूलन केंद्र पर परामर्शदाता की टीम के द्वारा सोमवार, मंगलवार और गुरुवार को परामर्श ले सकते हैं। इसके अलावा अन्य कार्य दिवसों में टीम क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को जागरुक करने का कार्य कर रही है। तम्बाकू उन्मूलन को लेकर हेल्प लाइन नंबर 1800-11-2356 के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी शेषमणि, डॉ वाईबी पाठक एवं जिला तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ से सोशल वर्कर संगीता सिंह, डीईओ ऋषि सिंह एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

Views: 368
helth latest news news Varanasi voice india news
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleजिला निर्वाचन अधिकारी एस राजलिंगम तथा डीआईजी एस चन्नप्पा द्वारा पोलिंग पार्टी रवाना स्थलों का किया गया दौरा
Next Article बरेका में कुल 06 कर्मचारी सेवानिवृत्त

Related Posts

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना को लेकर बैंकर्स के साथ बैठक

Tuesday, 28 April 2026, 16:17 IST

सपाइयों ने किया सपा संगठन प्रभारी प्रोफेसर धर्मेंद्र यादव का जोरदार स्वागत

Tuesday, 28 April 2026, 16:09 IST

पुलिस लाइन में किया गया संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन

Tuesday, 28 April 2026, 15:57 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

Monday, 15 December 2025, 16:11 IST4 Mins Read

दिल्ली में ‘चेतन चौहान अनसंग हीरोज़ अवार्ड 2025’ से सम्मानित हुए वाराणसी के अमित पाण्डेय ‘किशन’

Saturday, 15 November 2025, 14:26 IST2 Mins Read

नेहरू सिद्धांत केंद्र ट्रस्ट ने ‘सत पॉल मित्तल नेशनल अवॉर्ड्स 2025’ की घोषणा की

Saturday, 15 November 2025, 13:40 IST3 Mins Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना को लेकर बैंकर्स के साथ बैठक

Tuesday, 28 April 2026, 16:17 IST

सपाइयों ने किया सपा संगठन प्रभारी प्रोफेसर धर्मेंद्र यादव का जोरदार स्वागत

Tuesday, 28 April 2026, 16:09 IST

पुलिस लाइन में किया गया संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन

Tuesday, 28 April 2026, 15:57 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.