गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत भांवरकोल पुलिस ने दहेज हत्या के एक मामले में वांछित दो महिला अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार थाना भांवरकोल पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 129/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 85, 238, 103(1) तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत दर्ज मामले में वांछित अभियुक्ताओं की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में थानाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा ने हमराह पुलिस बल के साथ मुखबिर की सूचना पर रविवार को बीरपुर मोड़ से दोनों अभियुक्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्ताओं में शाइस्ता परवीन उर्फ रुही (22 वर्ष) एवं कुरैशा खातून (54 वर्ष) निवासी महेशपुर प्रथम (पखनपुरा), थाना भांवरकोल, जनपद गाजीपुर शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि दोनों अभियुक्ताओं के विरुद्ध संबंधित मुकदमे में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा एवं थाना भांवरकोल की पुलिस टीम शामिल रही।
दहेज हत्या के मामले में दो महिला अभियुक्त गिरफ्तार, भांवरकोल पुलिस की कार्रवाई
Related Posts
Add A Comment

