गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली भुड़कुड़ा पुलिस ने दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ कार्रवाई करते हुए मु.अ.सं. 139/2025, धारा 80(2), 85 एवं 103(1) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त सिकंदर कश्यप (26 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय कल्पनाथ कश्यप, निवासी ग्राम अलीपुर मंदरा, थाना भुड़कुड़ा, जनपद गाजीपुर को शनिवार को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह एवं थाना कोतवाली भुड़कुड़ा की पुलिस टीम द्वारा संपन्न की गई।
Previous Articleक्षतिग्रस्त हुई पाइपलाइन, बढ़नपुरा गांव में पेयजल आपूर्ति ठप
Related Posts
Add A Comment

