वाराणसी के रेनू नगर कॉलोनी मवैया सारनाथ वाराणसी में दी प्राइम सिटी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी विदूष सक्सेना रहे एवं इस अवसर पर अस्पताल के अध्यक्ष डॉक्टर राकेश सिंह एवं डायरेक्टर डॉक्टर एस डी राय द्वारा आए हुए अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्रम देकर किया गया मुख्य अतिथि ने अस्पताल की आधुनिक सेवाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना करते हुए इस क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ राकेश सिंह एवं डायरेक्टर डॉक्टर एस डी राय ने संयुक्त रूप से बताया कि यह मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं अत्याधुनिक उपकरणों तथा अनुभवी चिकित्सकों की टीम के साथ मरीजों को बेहतर सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है अस्पताल में आपातकालीन सेवाओं सहित विभिन्न विशेषज्ञ विभागों की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है उद्घाटन के अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिकों चिकित्सकों एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों की मुख्य रूप से उपस्थित रही
Previous Articleसंजय सिटी मॉडल स्कूल के बच्चों का परीक्षा फल शानदार रहा
Next Article सुविधाओं से लैस समागति कैंसर सेंटर का हुआ उद्घाटन
Related Posts
Add A Comment

