दुद्धी/सोनभद्र (20 जुलाई 2026)। जनपद सोनभद्र में अपराधियों एवं वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत दुद्धी पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने दहेज उत्पीड़न और मारपीट जैसे गंभीर मामले में वांछित चल रहे एक नफर वारंटी अभियुक्त को उसके गृह जनपद सिंगरौली (मध्य प्रदेश) से गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई न्यायालय द्वारा जारी वारंट के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दुद्धी के नेतृत्व में अंजाम दी गई। थाना दुद्धी पुलिस को सूचना मिली कि दहेज प्रतिषेध अधिनियम (DP Act) व मारपीट के मुकदमे में वांछित वारंटी अपने मूल निवास स्थान पर मौजूद है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उप-निरीक्षक मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सीमावर्ती राज्य मध्य प्रदेश के विन्ध्यनगर क्षेत्र में दबिश दी।पुलिस ने अभियुक्त शिवप्रसाद को उसके घर से हिरासत में ले लिया और दुद्धी थाने लाकर कागजी व विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए सोमवार (20.07.2026) को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। अभियुक्त का नाम शिवप्रसाद, पुत्र राघव निवासी ग्राम नवजीवन, थाना विन्ध्यनगर, जिला सिंगरौली (मध्य प्रदेश)। संबंधित मामला मु0नं0-2786/2023, धारा 323 (चोट पहुंचाना), 504 (अपमान), 506 (धमकी देना), 498ए (पति या नातेदार द्वारा स्त्री के प्रति क्रूरता) भारतीय दंड विधान (IPC) तथा 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम (Dowry Prohibition Act)।सोनभद्र पुलिस प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन करने वाले और फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ जिले भर में यह अभियान आगे भी कड़ाई से जारी रहेगा।
दुद्धी पुलिस की बड़ी कार्रवाई दहेज उत्पीड़न मामले में लंबे समय से फरार वारंटी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment

