रसड़ा(बलिया)। राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के जिला अध्यक्ष पद पर दुर्गा शंकर सिंह को पुनः निर्विरोध चुने जाने पर संगठन के पदाधिकारियों एवं पत्रकारों में हर्ष का माहौल है। संगठन की जिला इकाई के गठन के दौरान जनपद बलिया की सभी तहसील इकाइयों के सदस्यों ने एकजुटता का परिचय देते हुए दुर्गा शंकर सिंह के नेतृत्व पर विश्वास जताया और उन्हें सर्वसम्मति से दोबारा जिला अध्यक्ष चुना गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकता और संगठनात्मक मजबूती है। पत्रकारों के हितों की रक्षा, निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने तथा संगठन को और मजबूत बनाने के लिए सभी सदस्यों ने मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष दुर्गा शंकर सिंह ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें पुनः जिम्मेदारी सौंपी है, वह उस पर पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं के समाधान एवं उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन सदैव संघर्ष करता रहेगा।
सभी तहसीलों के पत्रकारों एवं पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती और एकता बनाए रखने पर जोर दिया। दुर्गा शंकर सिंह के निर्विरोध निर्वाचन पर सभी ने उन्हें बधाई दी।
दुर्गा शंकर सिंह पुनः निर्विरोध बने राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के जिला अध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह व राष्ट्रीय अध्यक्षा पूनम सिंह ने दी हार्दिक बधाई
Related Posts
Add A Comment

