गाजीपुर/सादात। जनपद गाजीपुर के विकासखंड सादात अंतर्गत ग्राम कटया निवासी दूरदर्शन कलाकार एवं लोकगायक सूबेदार स्नेही एक बार फिर दूरदर्शन के मंच पर अपनी प्रस्तुति देंगे। उनके गीतों का प्रसारण 22 जुलाई 2026 (बुधवार) को रात्रि 9:00 बजे दूरदर्शन के डीडी यूपी चैनल पर प्रसारित होने वाले लोकप्रिय कार्यक्रम “लोकरंग सुरों के संग” में किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों के ख्यातिप्राप्त कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इनमें जौनपुर के हेमंत शुक्ला, रायबरेली की अन्नपूर्णा श्रीवास्तव, जौनपुर की खुशबू यादव तथा वाराणसी की प्रतिमा पंडित शामिल हैं। इनके साथ गाजीपुर के लोकगायक सूबेदार स्नेही अपनी लोकगीत प्रस्तुति से जिले का गौरव बढ़ाएंगे।
सूबेदार स्नेही इससे पूर्व भी कई बार दूरदर्शन पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। वर्ष 2025 में उनके काव्य पाठ का प्रसारण 16 एवं 17 अगस्त को डीडी उर्दू चैनल के कवि सम्मेलन में हुआ था। वहीं 5 एवं 6 जुलाई 2025 को दूरदर्शन लखनऊ के “लोकरंग सुरों के संग” कार्यक्रम में भी उन्होंने अपनी प्रस्तुति से श्रोताओं का मन मोह लिया था।
संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें कई बार जिलाधिकारी, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न सांस्कृतिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। वर्ष 2025 में उन्हें “संगीत शिरोमणि सम्मान” से भी नवाजा गया था।
विद्यालय जीवन से शुरू हुआ उनका संगीत का सफर आज राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच चुका है। इसके अलावा वे अपने क्षेत्र में प्रत्येक माह की 30 तारीख को पारंपरिक बिरहा कार्यक्रम का आयोजन भी कराते हैं, जिससे लोक संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन को नई पहचान मिल रही है।
दूरदर्शन लखनऊ पर 22 जुलाई को होगा सूबेदार स्नेही के गीतों का प्रसारण
Related Posts
Add A Comment

