Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन सख्त सुरक्षा घेरे में, हर केंद्र पर पैनी नजर: नकलविहीन परीक्षा का दावा

Tuesday, 9 June 2026, 17:36 IST

जागरूकता शिविर का हुआ आयोजनगाजीपुर

Tuesday, 9 June 2026, 17:34 IST

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » नगर निगम सदन ने रु0 104916.77 लाख का आय-व्यय का बजट पास किया गया
वाराणसी

नगर निगम सदन ने रु0 104916.77 लाख का आय-व्यय का बजट पास किया गया

adminBy adminFriday, 15 March 2024, 13:13 ISTNo Comments6 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

Varanasi: महापौर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट पारित कराने के सम्बन्ध में आहूत विशेष सदन की बैठक में नगर निगम सदन ने रु0 104916.77 लाख का आय-व्यय का बजट पास किया गया। बजट अपराह्न 12ः30 पर प्रारम्भ हुई। सदन के अध्यक्ष मा0 महापौर जी ने उपसभापति श्री सुरेश कुमार चैरसिया को बजट प्रस्तुत करने हेतु कहा गया। उपसभापति सुरेश कुमार चैरसिया ने मा0 सदन के समक्ष बजट प्रस्तुत किया गया।
राजस्व आयः- राजस्व आय के मद में कुल रु0 18009.40 लाख का पास किया गया, जबकि वित्तीय वर्ष 2023-24 में राजस्व आय के मद में रु0 13822.40 लाख था। राजस्व कर के अन्तर्गत करों से आय, अवस्थापना विकास निधि, नगरीय सम्पत्तियों के किराये से आय, शुल्कों से आय, बिक्री भाड़े से आय, विनियोगों से आय, ब्याज से आय एवं अन्य सम्मिलित हैं। उपसभापति महोदय के द्वारा पूंजीगत आय प्रस्तुत किया गया। पूंजीगत आय के मद में कुल रु0 86023.82 लाख का पास किया गया, जबकि वित्तीय वर्ष 2023-24 में पूंजीगत आय के मद में रु0 71405.10 लाख था। पूंजीगत आय के अन्तर्गत जेएनएनयूआरएम योजना, अनुदान केन्द्र सरकार, अनुदान राज्य सरकार होते हैं। अन्य आय की श्रेणी में रु0 75 लाख रखा गया। इस प्रकार कुल रु0 104108.22 लाख का अजट पास किया गया। यह बजट वित्तीय वर्ष 2023-24 से रु0 18765.72 लाख अधिक का है।
राजस्व व्ययः- राजस्व व्यय के मद में कुल रु0 47284.05 लाख का पास किया गया, जबकि वित्तीय वर्ष में यह धनराशि रु0 43231.05 लाख की थी। पूंजीगत व्यय के अन्तर्गत रु0 54268.82 लाख का पास किया गया, जबकि वित्तीय वर्ष 2023-24 में यह धनराशि रु0 41650.10 लाख की थी। ऋण, अग्रिम और जमा, अन्य सम्पत्ति, शुद्ध राजस्व पूंजीगत एवं रिजर्व फण्ड व्यय मिलाकर कुल रु0 104.916.77 लाख का पास किया गया। यह व्यय बजट वित्तीय वर्ष 2023-24 से रु0 18450.07 लाख का अधिक रखा गया है। उपसभापति के द्वारा प्रस्तुत बजट को चर्चा के पश्चात सर्वसम्मति से पारित किया गया।
सदन की बैठक में महत्वपूर्ण विन्दुः-

  1. बजट प्रारम्भ होने से पूर्व सभी के द्वारा बन्दे मातरम् गाया गया।
  2. उपसभापति सुरेश कुमार चैरसिया के द्वारा बजट प्रस्तुत किया गया।
  3. नगर निगम वाराणसी द्वारा की जा रही गृहकर वसूली को लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत वसूली हेतु निर्देशित किया गया।
  4. विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा के द्वारा सदन की बैठक में प्रतिभाग किया गया।
  5. विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा के द्वारा मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी के कार्यकाल 29 फरवरी, 2024 को समाप्त को समाप्त होने तथा अभी तक शासन से स्वीकृति प्राप्त न होने के पश्चात कार्य करने पर सवाल उठाया गया।
  6. महापौर के द्वारा निर्देशित किया गया कि यात्री कर के सम्बन्ध में स्पष्ट रूप रेखा तैयार करते हुये कार्यवाही की जाय।
  7. नगर निगम, वाराणसी द्वारा विगत दिनों नव विस्तारित क्षेत्रों में गृहकर के मासिक किराये की दरों में की जा रही कार्यवाही को नगर निगम सदन के द्वारा तत्काल प्रभाव से स्थगित करने का निर्देश दिया गया।
  8. महापौर के द्वारा नगर आयुक्त को निर्देशित किया गया कि राजस्व का नुकसान करने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाय।
  9. महापौर के द्वारा निर्देशित किया गया कि मार्च 2024 तक सीनेमा कर की वसूली शत प्रतिशत किया जाय।
  10. महापौर के द्वारा निर्देशित किया गया कि राजस्व मद में होने वाले आय के सम्बन्ध में नियमित रूप से समीक्षा की जाय।
  11. महापौर के द्वारा जी0आई0एस0 सर्वे में प्राप्त आपत्तियों को तत्काल जाॅच कराकर निस्तारण कराने का निर्देश दिया गया।
  12. महापौर के द्वारा महाप्रबंधक जलकल को निर्देशित किया गया कि जलकर/ सीवरकर में दी जा रही सरचार्ज छूट अवधि में किसी भी भवन स्वामी को कर जमा करने में कोई परेशानी न हो तथा इसका अत्यधिक प्रचार प्रसार कराया जाय।
  13. महापौर के द्वारा सभी सरकारी भवनों से शत प्रतिशत गृहकर जमा कराने का निर्देश दिया गया।
  14. उपसभापति के द्वारा बी0एच0यू0 के उपर आरोपित गृहकर की वसूली हेतु जानकारी चाही गयी। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के द्वारा सदन में बताया गया कि शासन के द्वारा जारी आदेश के क्रम में बी0एच0यू0 के उपर नोटिस भेजी गयी है। बी0एच0यू0 के द्वारा मा0 उच्च न्यायालय में नोटिस के विरूद्ध अपील दायर की गयी है। प्रकरण मा0 उच्च न्यायालय में लम्बित है। नगर निगम, वाराणसी द्वारा प्रभावी पैरवी की जा रही है।
  15. महापौर के द्वारा मुख्य अभियन्ता एवं महाप्रबन्धक जलकल को निर्देशित किया गया कि पार्षद कोटे का कार्य तत्काल अभियान चलाकर प्रारम्भ किया जाय।
  16. महापौर के द्वारा उद्यान अधीक्षक के सदन की बैठक में अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया गया।
  17. महापौर के द्वारा मुख्य अभियन्ता को निर्देशित किया गया कि नाला सफाई हेतु क्रय की जा रही मशीनों को तत्काल क्रय कर नाला सफाई का कार्य प्रारम्भ किया जाय।
  18. महापौर के द्वारा निर्देशित किया गया कि पार्षछ वार्ड में मा0 पार्षदगणों से जानकारी प्राप्त कर युद्धस्तर पर स्ट्रीट लाइट लगाया जाय।
  19. वरिष्ठ पार्षद नरसिंह दास के द्वारा रमजान के महिने में नगर के सभी मस्जिदों के आस-पास विशेष सफाई/ सीवर की सफाई कराने तथा होली पर्व के पूर्व नगर निगम के सभी कर्मचारियों को मार्च माह का वेतन दिये जाने को कहा गया, जिस पर मा0 महापौर जी के द्वारा निर्देशित किया गया कि इस वक्तव्य का शत प्रतिशत पालन किया जाय।
  20. महापौर के द्वारा मुख्य अभियन्ता को निर्देशित किया गया कि होलिका दहन के स्थान के नीचे मिट्टी डाली जाय जिससे सड़क खराब न होने पाये।
  21. महापौर के द्वारा मुख्य अभियन्ता/ महाप्रबन्धक जलकल को निर्देशित किया गया कि जि कार्यो को प्रारम्भ किया जाना है, तत्काल आज ही उनकी सूची तैयार कर शिलान्यास कराते हुये कार्य को प्रारम्भ कराया जाय।
  22. महापौर के द्वारा निर्देशित किया गया कि आगामी सदन की बैठक में सभी अधिकारी विस्तृत तैयारी का सदन की बैठक में प्रतिभाग करेगें।
  23. राष्ट्रगान के पश्चात सदन की बैठक समाप्त की गयी।

सदन की बैठक में महापौर अशोक कुमार तिवारी के अतिरिक्त उपसभापति सुरेश कुमार चैरसिया, विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा, सभी पार्षदगण, नगर आयुक्त अक्षत वर्मा, अपर नगर आयुक्त दुष्यन्त कुमार मौर्य, अनूप कुमार वाजपेयी, सविता यादव, संयुक्त नगर आयुक्त कृष्ण चन्द्र, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी कुमार असीम रंजन, मुख्य अभियन्ता मोईनुद्दीन, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा0 प्रदीप कुमार, महाप्रबन्धक, जलकल विजय नारायण मौर्य, सचिव जलकल ओ0पी0 सिंह, अधिशासी अभियन्ता अजय सक्सेना, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी के0के0 पाण्डेय, लेखाधिकारी मनोज त्रिपाठी एवं पी0आर0ओ0 संदीप श्रीवास्तव इत्यादि उपस्थित थे।

Views: 554
latest news Politics Varanasi voice news india
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleएआई आधारित अल्ट्रा पोर्टेबल एक्स-रे मशीन ने टीबी जांच प्रक्रिया को बनाया सुलभ व आसान – सीएमओ
Next Article शंकराचार्य के पदयात्रा के समर्थन में दंडी सन्यासियों ने किया सांकेतिक उपवास

Related Posts

पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन सख्त सुरक्षा घेरे में, हर केंद्र पर पैनी नजर: नकलविहीन परीक्षा का दावा

Tuesday, 9 June 2026, 17:36 IST

जागरूकता शिविर का हुआ आयोजनगाजीपुर

Tuesday, 9 June 2026, 17:34 IST

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST1 Min Read

लट्ठूडीह क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल शुरू, हिमांशु राय ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:23 IST1 Min Read

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण, सीएचसी करंडा में गर्भवती महिलाओं को मिली नि:शुल्क जांच व स्वास्थ्य परामर्श

Tuesday, 9 June 2026, 17:20 IST1 Min Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन सख्त सुरक्षा घेरे में, हर केंद्र पर पैनी नजर: नकलविहीन परीक्षा का दावा

Tuesday, 9 June 2026, 17:36 IST

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST

लद्दाख की ऊंचाई बनी चुनौती, यूपी के चार सांसदों की तबीयत बिगड़ी, अफजाल अंसारी को देना पड़ा ऑक्सीजन सपोर्ट।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:29 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.